Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • एक विलेन रिटर्न्स में खलनायक बनने के लिए जॉन अब्राहम ने चार्ज की मोटी रकम
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

एक विलेन रिटर्न्स में खलनायक बनने के लिए जॉन अब्राहम ने चार्ज की मोटी रकम

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

हाल ही में रिलीज हुई एक विलेन रिटर्न्स इन दिनों चर्चाओं में बनी हुयी है। मूवी रिलीज हो चुकी है और नेगेटिव रिव्यू के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती हुई दिखाई दे रही है जिससे स्टार कास्ट बहुत गदगद है। शमशेरा से निराश बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस बीते सप्ताह शुक्रवार को फिर से खिल उठा। तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी मूवी एक विलेन रिटर्न्स रिलीज हुई जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। भले ही फिल्म को नेगेटिव रिमार्किंग क्यों ना मिली हो लेकिन दर्शकों को ये हसीन विलेन बहुत पसंद आ रहे हैं।
इस मूवी का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तभी इसकी मिस्ट्री और सस्पेंस ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया था। मूवी के आखिर तक किसी को नहीं पचा चलता कि आखिर इस कहानी में विलेन कौन है और जब राज सबके सामने खुलता तो हर किसी के होश उड़ जाते है। वैसे विलेन बनने के लिए फिल्म की स्टार कास्ट ने अच्छी खासी फीस भी चार्ज की है।

बात सबसे पहले जॉन अब्राहम की करते हैं तो फिल्म में लीड रोल प्ले करते हुए दिखाई दिए। बीते कुछ वर्षों से जॉन अब्राहम ने अपनी एक अलग इमेज बॉलीवुड में बना चुके है। एक्शन फिल्मों के लिए वो पहली पसंद बन चुके हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विलेन बनने के लिए जॉन ने सबसे अधिक फीस वसूली है। उन्हें इस रोल के लिए 6 करोड़ रुपये दिए गए।
बात मूवी के दूसरे हीरो अर्जुन कपूर कि की जाए तो उनके अभिनय की तारीफ भी मूवी में खूब की जा रही है। पहले भी कई बार वो अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान भी कर चुके है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। खबरों का कहना है कि अर्जुन कपूर ने एक विलेन रिटर्न्स के लिए 4 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज की है।
दिशा पाटनी आखिरी बार सलमान खान के साथ राधे में दिखाई आई थीं और अब वो सीधे जॉन अब्राहम संग स्क्रीन साझा करती दिखी हैं। मूवी में उनके ग्लैमरस रोल के चर्चे बहुत हो रहे हैं और उन्होंने इंटीमेट सीन करने में भी को हिचकिचाहट नहीं दिखाई। बोला जा रहा है इस किरदार के लिए उन्हें अर्जुन कपूर के बराबर 4 करोड़ रुपये दिए गए है।
तारा सुतारिया भी इस मूवी का भाग है,  फिल्म में उन्हें अर्जुन कपूर के अपोजिट कास्ट किया गया है। जिनके किरदार का नाम है आरवी मल्होत्रा। तारा सुतारिया को इंडस्ट्री में अभी अधिक समय नही हुआ है लिहाजा उन्हें इस मूवी के लिए सबसे कम फीस दी गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार तारा की इस फिल्म में 2 करोड़ रुपये फीस थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेल मंत्री से मिली ‘सौगात’ टनकपुर-देहरादून के बीच चलेगी जनशताब्दी रेल
Next: जगदीप धनखड़ बने नए उपराष्ट्रपति, 200 वोट भी नहीं पा सकीं विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.