Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • एक वर्ष तक हिमाचल प्रदेश में निवास करेंगे शेडकुड़िया महाराज
  • उत्तरकाशी

एक वर्ष तक हिमाचल प्रदेश में निवास करेंगे शेडकुड़िया महाराज

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक के फते पर्वत पट्टी के आराध्य देव शेडकुड़िया महासू महाराज 24 नवम्बर को हिमाचल प्रदेश के खशधार गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। यह पहला अवसर होगा जब 100 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद देवता मोरी ‌से पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के खशधार गांव में एक वर्ष तक निवास करेंगे। देवता के प्रवास के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धलुओं की आस्था का सैलाब भी देखने को मिलेगा। शेडकुडिया महासू महराज के सयाणा रणदेव सिंह कुंवर ने बताया कि आज से करीब 100 साल पहले शेडकुड़िया महाराज हडवाडी गांव‌ से प्रत्येक वर्ष छह माह तक हिमाचल प्रदेश के खशधार प्रवास पर रहते थे। इस दौरान देवता चांगशिल होते हुए आवागमन करते थे। अधिक दूरी होने के कारण रात्रि विश्राम महाराज अपने श्रद्धालुओं व प्रजा के साथ चांगशिल में ही करते थे। लेकिन एक बार चांगशील घाटी में भारी हिमपात हो गया। इससे कई वर्षो तक आवागमन बाधित रहा और यह सिलसिला टूट गया। लेकिन इस वर्ष शिडकुड़िया देवता पुनः एक साल के प्रवास पर निकलेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगोड़ा गांव में हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
Next: राशिफल 23 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.