Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • अगोड़ा गांव में हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
  • उत्तरकाशी

अगोड़ा गांव में हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत भटवाड़ी प्रखंड के अगोड़ा गांव में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 23 शिकायतें दर्ज की गईं। चिन्यालीसौड़ के राइंका कोटधार-पुजारगांव में आयोजित शिविर में भी 23 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। दोनों शिविर में कुल 46 शिकायतें निस्तारण हुईं। अगोड़ा में मंगलवार को एडीएम तीर्थपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को सभी शिकायतों और समस्याओं को तय समय के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में ग्राम प्रधान अगोड़ा ने गंगोरी से अगोड़ा सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए सुधारीकरण के साथ ही डामरीकरण की मांग रखी। इसके अलावा अगोड़ा में बिजली लाइन को दुरुस्त कराने, सड़क मार्ग के निर्माण में आई कृषि खेती का मुआवजा दिलाने, पेयजल लाइन को ठीक कराने, अगोड़ा क्षेत्र को ट्रेकिंग के रूप में विकसित करने, वर्ष 2013 की आपदा से खेतों एवं अन्य परिसम्पत्तियों को हुई क्षति का पुनः सर्वे कराने की मांग की गई। शिविर में विभागीय स्टॉल स्थापित कर सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर मुकेश पंवार, अनवीर पंवार, क्षेपंस अनुज पंवार, शंकरनन्द भट्ट, सीपी सुयाल, आकाश नेगी, एसडीओ आरएल रतूड़ी थे। दूसरी ओर, राइंका पुजारगांव में आयोजित शिविर में 23 शिकायतें निस्तारित करने के साथ ही ई डिस्ट्रिक्ट उत्तरकाशी के द्वारा 25 लोगों के आधार कार्ड बनाए गये। विभागीय स्टाल लगाकर जनता के जरूरी प्रमाण पत्र बनाए गये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित की जाए
Next: एक वर्ष तक हिमाचल प्रदेश में निवास करेंगे शेडकुड़िया महाराज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.