Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 1 माह पूर्व हुई गुरुद्वारा चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • देहरादून

1 माह पूर्व हुई गुरुद्वारा चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

RNS INDIA NEWS 24/02/2021
rns featured image new

आरोपी से चोरी की 15200 रू० की नगदी बरामद

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरबर्टपुर में गुरुद्वारा में हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने ठीक एक माह बाद मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के पंद्रह हजार दो सौ रुपये की नगदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा तरमीम कर आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। बीते 24 जनवरी को जसवंत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी हरबर्टपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 जनवरी की रात को चोरों ने गुरुद्वारा के ताले तोडक़र दान पात्र से लाखों रुपये चोरी कर ले गये। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किर चोर की तलाश शुरू की। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। सीसीटीवी में चोर का फोटो भी दिखा। लेकिन पुलिस चोर का पता लगाने में नाकाम रही। ठीक एक माह बाद पुलिस ने अब जाकर चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद ली गई। सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तथा पुराने चोरों का सत्यापन किया। सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अभियुक्त मोहित उर्फ कल्लू पुत्र राजेंद्र सिंह कश्यप निवासी देवी नगर पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश का नाम सामने आया। जिस पर पुलिस ने 23 फरवरी की रात को करीब सवा नौ बजे आरोपी को ढालीपुर जंगलात के वैरियर के पास से गिरफ्तार किया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है।
पुलिस की टीम में एसएसआई कुलवंत सिंह, उप निरीक्षक पंकज कुमार, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह गुसाईं, उप निरीक्षक रतन सिंह, उप निरीक्षक कुंदन राम, महिला उपनिरीक्षक हिमानी चौधरी,कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल परविंदर कुमार, कॉन्स्टेबल नरेश पंत, कॉन्स्टेबल रईस, कांस्टेबल सुभाष आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक व पालिकाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद
Next: ब्याज समेत फीस लौटाने के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.