Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • राजस्थान
  • 1 लाख की घूस लेते पकड़ा गया रेवेन्यू इंस्पेक्टर, तहसीलदार ने डर के मारे जला दिए 20 लाख
  • राजस्थान

1 लाख की घूस लेते पकड़ा गया रेवेन्यू इंस्पेक्टर, तहसीलदार ने डर के मारे जला दिए 20 लाख

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार रात सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में भांवरी वृत्त में कार्यरत रेवेन्यू इंस्पेक्टर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया, लेकिन आरआर्ई की गिरफ्तारी के बाद पूरा घटनाक्रम नाटकीय अंदाज में बदल गया। पकड़े जाने के बाद आरआई ने स्वीकार किया कि रिश्वत की राशि उसने पिंडवाड़ा तहसीलदार कल्पेश जैन के लिए ली थी। इस पर एसीबी टीम कल्पेश जैन के घर पहुंची, लेकिन भनक लगते ही उसने खुद को घर में बंद कर दिया और नोट जलाने लगा। इस पर पिंडवाड़ा पुलिस को भी सूचना दी गई और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद कटर से दरवाजा तोड़ टीम अंदर घुसी। इसके बाद देर रात तक कार्रवाई चलती रही। प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया कि जो राशि जलाई गई थी वह तकरीबन 20 लाख रुपए थी। टीम ने अधजले नोट भी बरामद किए हैं। एसीबी के डीआईजी विष्णुकांत ने बताया कि आंवले की छाल की खुली बोली द्वारा नीलामी की प्रक्रिया की जाती है। अगले साल का भी ठेका सांडिया पाली निवासी मूल सिंह को देने के लिए रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत का सत्यापन होने के पश्चात एसीबी की टीम ने बुधवार को परिवादी को एक लाख रुपए के साथ पर्बत सिंह के पास भेजा। उसके कार्यालय में एक लाख रुपए थमाते ही उसने राशि अपने बैग में रख दी। उसी समय एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि रिश्वत की राशि तहसीलदार कल्पेश जैन के लिए ली गई थी। दूसरी तरफ पर्बत सिंह के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही तहसीलदार कल्पेश जैन अपने घर की तरफ भागा और टीम के पहुंचने से पहले उसने अपने आप को अपने परिवार के साथ घर में बंद कर दिया गया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौैके पर पहुंची। इस दौरान एसीबी की टीम लगातार दरवाजा खोलने के लिए कहती रही लेकिन तहसीलदार ने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान उसने रसोई में गैस पर करीब लाखों रुपए रख जला दिए। करीब 1 घंटे की मशक्त के बाद टीम ने कटर से दरवाजा तोड़ा और घर में प्रवेश कर देर रात तहसीलदार कल्पेश जैन को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम तहसीलदार के घर पहुंची जिस पर तहसीलदार ने अपना घर अंदर से बंद कर दिया। इस पर टीम बाहर से चिल्लाकर दरवाजा खोलने के लिए कहती रही। कुछ देर बाद तहसीलदार छत पर आए और वापस चले गए और नीचे जाने के बाद उन्होंने अपने घर के गैस पर रुपयों में आग लगा दी।
इस दौरान एसीबी टीम की ओर से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया गया। यहां तक कि टीम बार-बार यह समझाती रही कि परिवार अंदर है और वे लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन तहसीलदार नहीं माने। जैसे ही तहसीलदार ने नोट गैस पर रख जलाने लगा तो टीम की ओर से रसोई की खिडक़ी के कांच तोड़े गए और इस दौरान कटर की सहायता से दरवाजा तोड़ा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस स्टैंड में लगी आग, सात बसें खाक
Next: सीएम तीरथ सिंह ने की पूर्व सीएम हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Related Post

rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

पति ने धारदार हथियार से काट दिए बीवी और बेटा, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ

RNS INDIA NEWS 08/04/2024 0
rns featured image new
  • राजस्थान

खौफनाक : डंपर से कुचल कर 5 लोगों की हत्या, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

RNS INDIA NEWS 25/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.