Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पौने दो लाख की स्मैक के साथ अल्मोड़ा के 2 युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

पौने दो लाख की स्मैक के साथ अल्मोड़ा के 2 युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा एस0ओ0जी0 व अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही हैं। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तन्त्र को मजबूत कर नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार, 16 अप्रैल को एस0ओ0जी0 टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा पाण्डेखोला दीन दयाल पार्क के पास लक्ष्मेश्वर की तरफ पर मोटरसाइकिल संख्या-यूके-01 सी-5617 को रोककर चैक किया गया तो मोटरसाइकिल में दो युवक सवार थे, जिनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग से 17.60 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 1,76,000 रु0) व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। उपरोक्त में एक युवक के कब्जे से स्मैक की बिक्री के 32,000 रुपये भी बरामद हुए। दोनों युवकों को धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर तथा वाहन को सीज कर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।

उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार ने बताया कि दोनों युवकों ने पूछताछ करने पर बताया कि यह स्मैक वो लोग हल्द्वानी से खरीदकर अल्मोड़ा में लड़कों को बेचने के लिये लाये थे, जिसमें से कुछ स्मैक बेच दी है और शेष स्मैक पुलिस द्वारा पकड़ी गई। पुलिस द्वारा अन्य पूछताछ कर जनपद में स्मैक बेचने व खरीदारों को चिन्हित करने की रणनीति बनाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

दीपक भाकुनी (30 वर्ष) पुत्र कृपाल सिंह भाकुनी निवासी-स्यालीधार पाण्डेखोला अल्मोड़ा थाना व जिला-अल्मोड़ा
सत्यम साह (26 वर्ष) पुत्र विजय साह निवासी-लक्ष्मेश्वर थाना व जिला अल्मोड़ा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल –
उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल –कोतवाली अल्मोड़ा
कानि0 दीपक खनका –एसओजी
कानि0 दिनेश नगरकोटी-एसओजी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नाटक : ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर भीड़ ने किया पथराव, इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी घायल
Next: देह व्यापार करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े, ब्लैकमेल कर ऐंठते थे पैसा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.