Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देह व्यापार करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े, ब्लैकमेल कर ऐंठते थे पैसा
  • ऊधम सिंह नगर

देह व्यापार करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े, ब्लैकमेल कर ऐंठते थे पैसा

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। रुद्रपुर में देह व्यापार करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से दो कंपनी के मोबाइल भी बरामद हुए हैं। युवक-युवतियां लोगों को जाल में फंसाकर उनकी फोटो और मैसेज कर ब्लैकमेल करके पैसा ऐंठते थे। इंकार करने पर बदनाम करने की धमकियां भी देते थे। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है। विगत देर रात एक शव की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गश्त पर थी। इस बीच मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि चार लोग अनैतिक देह व्यापार करते हैं और वह जनता इंटर कॉलेज के पास खड़े हुए हैं। जिस पर पुलिस जनता इंटर कॉलेज के पास पहुंची और उनसे पूछताछ शुरू की। पुलिस ने जैसे ही उन लोगों से उनका नाम पूछा वह भागने लगे। जिस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ कर पकड़ लिया। जब सख्ती से उनका नाम पूछा गया तो एक युवक ने अपना नाम विप्लव पुत्र यूसूफ खान निवासी जवाहर पार्क खानपुर दक्षिण दिल्ली और हाल निवासी आवास विकास निकट गुरुद्वारा बताया जबकि दूसरे ने सुकुमार सरकार पुत्र मनेंद्र सरकार निवासी मोतीपुर दिनेशपुर और हाल निवासी आवास विकास बताया। जबकि युवती में एक प्रिया ढाली और राखी बेग ऊर्फ लवली निवासी ग्राम खुर्पिया किच्छा हाल निवासी गोल मढ़ैया बताया। पूछताछ पर आरोपी विप्लव ने बताया कि वह अपनी पत्नी राखी बेगम और अपने दोस्त सुकुमार और प्रिया के साथ मिलकर देह व्यापार का धंधा करते हैं और ग्राहकों को ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूल करते हैं। वहीं सुकुमार ने बताया कि विप्लव उसका घनिष्ठ मित्र हैं और इस योजना का मेन सरगना भी है। उसके द्वारा ही योजना बनाई गई थी कि दोनों पति-पत्नी अनैतिक कार्य करते हैं तो कोई शक नहीं करता। इस पर वह भी इसमें पड़ गया। जिसके बाद चारों लोग आवास विकास गुरुद्वारा के पास किराये में रहकर यह धंधा काफी समय से कर रहे हैं। बताया कि विप्लव का पहले रोड एक्सीडेंट हो गया था, तो वह पत्नी राखी बेगम उर्फ लवली के साथ मिलकर अनैतिक धंधा कर कम समय में अधिक पैसा कमाने के चक्कर में धंधे में लग गया। राखी बेगम व प्रिया द्वारा पूछताछ पर बताया कि अधिक पैसे के लालच में अनैतिक धंधा करते हैं। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौने दो लाख की स्मैक के साथ अल्मोड़ा के 2 युवक गिरफ्तार
Next: झारखंड, कोलकाता, शिमला और लखनऊ एक साथ घूमना है तो उत्‍तराखण्‍ड चले आइए

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.