Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • एक किलो चरस समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
  • टिहरी

एक किलो चरस समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी। ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस और सीआईयू (एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स) ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनसे एक किलो चरस बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि ड्रग्स तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना मुनि की रेती व सीआईयू (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने बीते रात ढालवाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान तीन युवकों को संदेह के आधार पर रोका। तीनों से पुलिस ने एक किलो चरस बरामद की। गिरफ्तार तस्करों में सुनील राणा पुत्र विजन सिंह राणा निवासी- ग्राम सालू थाना मनेरी जिला उत्तरकाशी उम्र 39 वर्ष से 510 ग्राम , अमरेश पुत्र पूरणलाल निवासी- ग्राम सौरा थाना मनेरी जिला उत्तरकाशी उम्र 33 वर्ष से 132ग्राम और आदित्य उर्फ सागर पुत्र राजेश निवासी ग्राम शिवा थाना सैक्टर 29 पानीपत हरियाणा उम्र 23 वर्ष से 946ग्राम चरस बरामद की। तस्कर सुनील व अमरेश ने पूछताछ पर बताया कि वह चरस उत्तरकाशी से लाए थे। जो हरियाणा निवासी आदित्य को बेची थी। आदित्य गंगोत्री में कांवड़ के समय पर आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपित सुनील पूर्व में भी जेल जा चुका है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, अब एलओसी पर कई जगहों पर की फायरिंग; भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Next: पर्वत पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर किया याद

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.