Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक करोड़ की स्मैक के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार
  • देहरादून

एक करोड़ की स्मैक के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/02/2021
default featured image

देहरादून। सहसपुर पुलिस ने करीब एक करोड़ की स्मैक के साथ बरेली के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपी पुरानी कारें खरीदने-बेचने का भी काम करता है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 25 फरवरी को सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि बरेली से भारी मात्रा में स्मैक लेकर एक युवक खुशहालपुर चौक के समीप आ रहा है। सूचना पर एसओ नरेंद्र गहलावत, एसएसआई कुलदीप पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम लांघा रोड पर पहुंची और क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान डेयरी के पास एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर छिपने लगा। एसओ गहलावत ने आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली। युवक के पास से थैले में 356 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची जहां पूछताछ में नाम शराफत पुत्र शखावत निवासी जानकी देवी इंटर कॉलेज के पास मोहल्ला सराय थाना, फतेहगंज, बरेली उत्तर प्रदेश बताया। एसएसपी डॉ. रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत करीब एक करोड़ है। आरोपी खुशहालपुर में रहने वाली एक महिला को स्मैक की डिलीवरी देने आया था। महिला के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस टीम को ढाई हजार ईनाम देने की घोषणा की है।
बरेली के कुछ लोग दून पुलिस के रडार पर– एसएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में बरेली के छह लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। उक्त लोग कच्चा माल राजस्थान और झारखंड से लेकर आते हैं और फतेजगंज में स्मैक तैयार कर बेचते हैं। बताया कि आरोपी शराफत ने भी बरेली में फतेहगंज निवासी इफाकत से एडवांस में ढाई लाख देकर उक्त स्मैक खरीदने की बात कही है। एसपी देहात स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच के दायरे में आ रहे लोगों से भी पूछताछ होगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि सहसपुर एसओ नरेंद्र गहलावत ने प्रेमनगर एसओ रहते हुए वर्ष 2019 में सर्वाधिक 610 ग्राम स्मैक पकड़ी थी। वहीं 330 ग्राम स्मैक भी एसओ नरेंद्र ने पुलिस टीम संग आरोपियों से बरामद की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 फरवरी
Next: बैटरी चोरी कर रुपये कमाने का प्लान किया फेल, वाहनों से बैटरी चुराने वाले चोर अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.