Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा के नेतृत्व में भेजा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा के नेतृत्व में भेजा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 11/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। कार्मिकों की विविध समस्याओं के संबंध में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन कुमाऊं मंडल ने अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि उत्तराखंड शासन कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग दो के आदेश के द्वारा उत्तराखंड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए सरकारी सेवा में शिथिलीकरण नियमावली 2021 के द्वारा कुमाऊं मंडल 31 दिसंबर 2017 तक नियुक्त कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुमाऊं मंडल में वरिष्ठ सहायक के लगभग 150 से अधिक पद रिक्त हैं। 1 जनवरी 2018 से 30 जून 2018 तक नियुक्त कनिष्ठ सहायकों द्वारा शिथिलीकरण नियमावली का लाभ देते हुए पदोन्नति का लाभ दिए जाने के संबंध में कहा जा रहा है। शासन द्वारा भी सेवा संगठनों के साथ हुई वार्ता में शिथिलीकरण पर सहमति व्यक्त की गई है। ज्ञापन में कहा है कि मंडल में वरिष्ठ सहायक के रिक्त पदों के कारण कार्यालय कार्य में पढ़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत 1 जनवरी 2018 से 30 जून 2019 तक नियुक्त कनिष्ठ सहायकों को भी शिथिलीकरण नियमावली को विस्तारित कर पदोन्नति का लाभ दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि वर्तमान में शासन द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को गृह जनपद में तैनाती की छूट प्रदान की गई है। शासन द्वारा भी सेवा संगठनों के साथ हुई वार्ता में सुगम से सुगम में पारस्परिक स्थानांतरण के आधार पर तैनाती हेतु सहमति व्यक्ति की गई है। ज्ञापन में एकल पालक, विधवा, विधुर एवं तलाकशुदा कार्मिकों को पदोन्नति में भी सुगम दुर्गम से छूट प्रदान करने व कुमाऊँ मंडल में कार्यरत समस्त दिव्यांग कार्मिकों के राज्य मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर परीक्षणों पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों की अनदेखी की जा रही है जिससे मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन में रोष व्याप्त है। उक्त के संबंध में अनुरोध किया गया कि आप अपने स्तर से मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों को उत्कृष्ट पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे। ज्ञापन में मंडलीय सचिव हरजीत सिंह के भी हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कपिलेश्वर बानणदेवी पंपिंग पेयजल योजना के पंप अविलम्ब दुरूस्त नहीं होने पर कांग्रेसी नेता दीवान सतवाल ने दी आन्दोलन की चेतावनी
Next: स्वास्थ सचिव के निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों के आधार पर सीएमएस ने चिकित्सक को हटाने की कार्यवाही की प्रारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.