Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ई-रिक्शा चालक के किराया मांगने पर तलवार से हमला बोला
  • ऊधम सिंह नगर

ई-रिक्शा चालक के किराया मांगने पर तलवार से हमला बोला

RNS INDIA NEWS 17/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ई-रिक्शा चालक के 10 रुपये किराया मांगने पर कुछ युवकों ने तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। नगर के मुख्य चौक पर हुई घटना से भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वार्ड 11 निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 15 जून को नगर के बिजटी चौराहे से मेन चौराहे तक वार्ड नंबर 6 नहर पार निवासी रमेश उसके ई-रिक्शा में बैठा था। 10 रुपये किराया तय हुआ। मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर रमेश ने नहर पार छोड़ने को कहा। इस पर उसने 10 रुपये और किराया मांगा। आरोप है कि 20 रुपये किराया बताने पर उसने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। घायल होने पर उसने अपने बेटे को फोन किया। बेटे के पहुंचते ही रमेश ने अपने साथियों को बुलाकर उसके पुत्र प्रमोद दास के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। रानू, मोहित, रवि ने तलवार, कलछी और अन्य धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। प्रमोद को गंभीर हालात में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी रमेश, रानू, मोहित, रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर में ईद उल अजहा की नमाज के बाद दो पक्षों में विवाद
Next: काशीपुर में दवा कंपनी गेट पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.