Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ई-कॉमर्स बिजनेस के नाम पर वाडिया संस्थान निदेशक की पत्नी से धोखाधड़ी
  • देहरादून

ई-कॉमर्स बिजनेस के नाम पर वाडिया संस्थान निदेशक की पत्नी से धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 13/11/2022
rns featured image new

देहरादून। वाडिया संस्थान के निदेशक कालाचंद सांई की पत्नी टुंपा सांई से ई-कॉमर्स बिजनेस में निवेश के नाम पर तीन लाख 76 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। उन्होंने बसंत विहार थाने में महिला समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वाडिया संस्थान के निदेशक की पत्नी ने तहरीर में बताया कि एक महिला सीमा शर्मा, जो उनके पति को जानती है और भू-खतरों, भू संसाधनों और भू-गतिकी पर हिमालयी भू-विज्ञानों के प्रचार के लिए एक साथ काम कर रही थी। उन्होंने अमेजन के तहत एक ई- कामर्स बिजनेस में साझेदारी के लिए संपर्क किया। पहले पंजीकरण के लिए अपने खाते में 50 हजार रुपये लिए। बाद में कंपनी को सीधे भुगतान करने के लिए पूछताछ करने पर उनसे कहा गया कि इसके लिए एक अंतर्राष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड की जरूरत है, जो उनके पास नहीं था। फिर से अपने खाते में कई बार ट्रांजेक्शन से सात लाख सत्तर हजार निवेश के लिए डलवाए। ऑन लाइन प्रशिक्षण के लिए संपर्क किया गया। प्रशिक्षण के दौरान निवेश नीति के बारे में जानने की जिज्ञासा थी। जूम मीटिंग के दौरान एक अपलाइनर कैलाश मिश्रा और महिला ने उनका सेल्फ डिक्लेरेशन ले लिया और जबरदस्ती सीमा शर्मा के ईमेल में भेजने को कहा गया। पूछने पर अपलाइन ने बताया कि ये कंपनी की बस एक औपचारिकता है। उन्होंने पहले से भरा हुआ डिस्ट्रीब्यूटरशिप एप्लीकेशन फार्म दिया और कहा कि उस पर हस्ताक्षर कर वापस भेजने को कहा, जो उन्होंने नहीं किया। डिस्टीब्यूटरशिप एप्लीकेशन फार्म उनके द्वारा नहीं भरा गया था ना ही उनके बारे में खुलासा किया गया था। बाद में पता चला कि उन्हें क्यूनेट से किसी भी लेन देन या वस्तु खरीद के संबंध में कोई मेल भी नहीं मिला है। कई बार पूछने पर बताया गया कि उन्होंने एक नया व्यवसाय ई-मेल बनाया है। बताया कि कि धोखाधड़ी का पता चलने पर अपने रुपये वापस करने की मांग की। बड़ी मुश्किल से तीन लाख 80 हजार रुपये वापस किए गए हैं। उन्होंने पुलिस से बाकी रुपये दिलाने की मांग की है। उधर, इंस्पेक्टर होशियार सिंह पंखोली के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कंपनी के एजेंट बनकर करते हैं ठगी, मनी लांड्रिंग का आरोप
महिला ने तहरीर में यह भी बताया कि यह एक एमएलएम बिजनेस है और राष्ट्रीय उपभोक्ता नई दिल्ली के अनुसार यह कंपनी बहुत सारी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है और बेंगलुरू में इसका कोई स्थायी कार्यालय भी नहीं है। यह बहुत सारे लोगों को लूट चुकी है। कंपनी का विदेशों से सीधा तालमेल है, जो भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर करोड़ों रूपए ऐंठती है। इसी कंपनी में सीमा शर्मा, कैलाश मिश्रा आदि एजेंट हैं। जूम मीटिंग के जरिए बिजनेस में जोड़ने के लिए माइंड वॉश करते हैं और लुभावने सपने दिखाए जाते हैं। कहा कि उनके केस में भी उनका फर्जी ई-मेल आई डी बना कर प्रोडक्ट खरीदें। यह साफ तौर पर धोखाधड़ीं और मनी लान्डरिंग का मामला है। उनकी मेरी सहमति और जानकारी के बिना वर्चुअल उत्पाद खरीदे, जो उन्हें बाद में पता चला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाटी गैंग के तीन बदमाश शूटर देहरादून से गिरफ्तार
Next: कंपनी के पूर्व सीईओ समेत दो पर धोखाधड़ी का केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.