Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट से लापता महिला का शव भीमताल झील से बरामद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

द्वाराहाट से लापता महिला का शव भीमताल झील से बरामद

RNS INDIA NEWS 06/08/2020
rns featured image new

नैनीताल। द्वाराहाट से लापता महिला का शव भीमताल झील से बरामद हो गया है। गुरुवार सुबह तिकोनिया-डांठ मार्ग के माउंट एलर्वन स्कूल के समीप झील में शव तैरता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव झील से बाहर निकालकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बता दें कि बीते मंगलवार को द्वाराहाट के दरमाड़-कफड़ा निवासी महिला कविता जोशी (26) पत्नी कृपाल जोशी घर से लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी आसपास क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। राजस्व चौकी में भी महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई। बुधवार सुबह मल्लीताल तिकोनिया के समीप झील किनारे युवकों को बैग मिला था। बैग में मिले आधार कार्ड समेत अन्य कागजात से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और झील में खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह महिला का शव झील में तैरता दिखाई दिया। एसओ कैलाश जोशी ने बताया सूचना के बाद ससुराल और मायके वाले भीमताल पहुंच गये हैं। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है, लेकिन लिखित तहरीर नहीं दी है। महिला का मायका शहरफाटक है, भाई हल्द्वानी के कमलुवागांजा गिरजा बिहार में रहता है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मायके पक्ष ने लगाया मारने का आरोप
भीमताल। मायके पक्ष वालों ने भीमताल पहुंचकर ससुराल पक्ष पर बहन को मारने का आरोप लगाया है। उसके भाई देवी दत्त उप्रेती और तारा दत्त उप्रेती ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष लंबे समय से बहन का उत्पीडऩ कर रहा था। इसके चलते बहन तनाव में थी। उन्होंने बताया बहन की शादी 2013 में हुई। उसकी पांच साल की बेटी है। कविता की मौत पर मां समेत दोनों भाई और चाचा-जीजा भीमताल पहुंच गये । मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह झील किनारे रखे घंटों अपनी बेटी के शव के समीप बैठी रही। हालांकि थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। इधर पति ने उन पर लगाए गये आरोपों को निराधार बताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सदस्य अधिवक्ता बीसीआई की सदस्यता फार्म भेजें
Next: गोल्ड-सिल्वर दोनों चमके, जाने अब कहाँ पहुंची इनकी कीमत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
  • चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.