Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट विधानसभा के लिए खुशखबरी, BTKIT के 56 कर्मचारियों को उपनल के माध्यम से नियुक्ति को मिली मंजूरी
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट विधानसभा के लिए खुशखबरी, BTKIT के 56 कर्मचारियों को उपनल के माध्यम से नियुक्ति को मिली मंजूरी

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: द्वाराहाट विधानसभा के लिए आज बहुत बड़ी खुशखबरी है कि बहुत लंबी जद्दोजहद के बाद आज कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज के 56 कर्मचारियों को उपनल द्वारा रखने की मंजूरी मिल गई है। जी हां आज कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज के 56 कर्मचारियों को उपनल के माध्यम से रखने की मंजूरी मिल गई है, कुल 58 कर्मचारी थे जिसमें से 2 कर्मचारी 60 साल से ऊपर होने की वजह से उनको समायोजित नहीं कर पाए। इसके अतिरिक्त मैस कर्मचारियों का आज तक का रुक हुआ सारा वेतन इस महीने या अगले महीने तक पूर्ण रूप से भुगतान कर दिया जाएगा।
बता दे कि इंजीनियरिंग कॉलेज में अब दो और ट्रेनिंग होंगी जिनमें..
1- सेंटर ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट।
2-एंटरप्रेन्योरशिप शामिल हैं।
वहीं द्वाराहाट विधानसभा विधायक महेश नेगी के जद्दोजहद के बाद ऑक्सीजन प्लांट व कोविड-19 के हॉस्पिटल के लिए भी मंजूरी मिल गयी है।

इसी के साथ विधायक महेश नेगी का कहना है कि मैं इस बहुत बड़ी उपलब्धि के लिए उत्तराखंड के ओजस्वी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, उत्तराखंड की प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी व जिला अधिकारी अल्मोड़ा( डायरेक्टर इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट) नितिन भदोरिया तथा इंजीनियरिंग कॉलेज स्टाफ को इस बहुत बड़ी उपलब्धि के लिए संपूर्ण द्वाराहाट विधानसभा की ओर से दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूँ, यह केवल एक उपलब्धि ही नहीं विधानसभा द्वाराहाट में बहुत से लोगों को रोजगार दिलाने का कार्य भी इससे होगा, आगे भी आप सब का आशीर्वाद अगर यूं ही बना रहेगा तो निश्चित तौर पर द्वाराहाट विधानसभा को हम सब लोग मिलकर बहुत ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेंगे।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत सरकार के नए आईटी नियमों पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने दिया बड़ा बयान
Next: राशिफल 28 मई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.