Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दूसरी प्रतीक्षा सूची जारी नहीं होने पर जताई नाराजगी
  • देहरादून

दूसरी प्रतीक्षा सूची जारी नहीं होने पर जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 13/12/2022
default featured image

ऋषिकेश। प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने वर्ष 2018 से लंबित अतिथि शिक्षकों के सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के रिक्त 2300 पदों पर दूसरी प्रतीक्षा सूची जारी नहीं होने पर नाराजगी जताई है। चेताया कि चार साल से अधर में लटकी प्रतीक्षा सूची का शासनादेश शीघ्र जारी नहीं किया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सोमवार को प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने अतिथि शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर ज्ञापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित किया है। संघ के प्रदेश प्रवक्ता डीपी नौटियाल ने बताया कि बेरोजगार संघ नवंबर 2018 की विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश सरकार से अतिथि शिक्षकों के सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के रिक्त पदों पर समस्त विषयों का शासनादेश जारी करने की मांग उठाते आ रहे हैं। पांच दिसंबर 2022 को गणित, अंग्रेजी और विज्ञान के विषयों पर 929 पदों का शासनादेश जारी कर दिया है, लेकिन प्रशिक्षित बेरोजगार संघ की अतिथि शिक्षकों की भर्ती को नजर अंदाज कर दिया गया। इससे प्रशिक्षित बेरोजगार संघ से जुड़े लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। सरकार गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों के साथ सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के अन्य समस्त विषयों के रिक्त पदों की प्रतीक्षा सूची से भरने का शासनादेश भी जारी करें। प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक 2018 से लंबित प्रतीक्षा सूची को जारी नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के गुस्से का खामियाजा सरकार को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2025 तक कृषि उत्पादन को दोगुना करेगी सरकार: गणेश जोशी
Next: जंगल में महिला पुरुष के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.