Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दूसरे जिले वालों को नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही लगेगा टीका
  • देहरादून

दूसरे जिले वालों को नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही लगेगा टीका

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
default featured image

ऋषिकेश। 21 जून से सरकार ने युवाओं के लिए स्लॉट की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। ऐसे में टीका लगवाने के लिए लोगों की वैक्सीनेशन सेंटरों पर भीड़ लग रही है। कई बार लोग कम भीड़ वाले दूसरे जिले के सेंटर पर टीका लगवाने के लिए जा रहे हैं। लेकिन दूसरे जिले में बिना कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के टीका नहीं लगाया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब व्यवस्था यह बन गई है कि अगर आप ऋषिकेश और स्वर्गाश्रम के निवासी हैं, तो आपको मुनिकीरेती में टीका लगवाने के लिए पहले एंटीजन रैपिड टेस्ट करवाना होगा। नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही टीका लगेगा। स्वर्गाश्रम निवासी ज्योत्सना बहुगुणा ने बताया कि उन्होंने टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इसके बाद उन्हें पूर्णानंद इंटर कॉलेज के सेंटर का स्लॉट मिला। सुबह तय समय पर 11 बजे सेंटर पर पहुंचीं। लाइन में खड़ी होकर बारी का इंतजार किया। नंबर आने पर सेंटर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया की उनको पहले एंटीजन रैपिड टेस्ट करवाना होगा। इसके बाद रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही टीका लगाया जाएगा। कर्मचारियों का तर्क था कि दूसरे जनपद के लोगों लिए एंटीजन रैपिड टेस्ट की अनिवार्यता रखी गई। इसके बाद ज्योत्सना सेंटर से चली गईं। ऐसी ही दिक्कत कई और लोगों को भी झेलनी पड़ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवाल में सडक़ किनारे मिला शव
Next: चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय प्रशासन तैयार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.