Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • दुष्कर्म पीडि़ता की जहर खाने से मौत, एसएचओ सस्पेंड
  • उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म पीडि़ता की जहर खाने से मौत, एसएचओ सस्पेंड

RNS INDIA NEWS 10/10/2021
rns featured image new

आजमगढ़ (आरएनएस)। इलाके में एक कथित दुष्कर्म पीडि़ता ने थाने में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) चुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का हाल ही में कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ किया गया था।
उसके पति ने दावा किया कि उसने उसी गांव के अनिल की आरोपी के रूप में पहचान की थी, लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई करने में विफल रही। एसपी ने कहा, थाना प्रभारी चुन्ना सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
शनिवार को महिला थाने पहुंची और बाद में जहर खा लिया। एसपी ने कहा कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव ने घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, आजमगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत एक महिला ने थाने में आत्महत्या कर ली। यह बहुत दुख की बात है! उन्होंने आगे कहा, यह घटना भाजपा सरकार के मुंह पर तमाचा है, जो आम आदमी को न्याय दिलाने का लंबा-चौड़ा दावा करती है। सरकार को दोषी पुलिस अधिकारियों और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआईए ने कश्मीर घाटी में की छापेमारी , 70 लोग हिरासत में लिए गए
Next: कर्नाटक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.