Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दुष्कर्म मामले में गिरफ़्तारी रुकवाने भाजपा विधायक राठौर ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
  • नैनीताल
  • हरिद्वार

दुष्कर्म मामले में गिरफ़्तारी रुकवाने भाजपा विधायक राठौर ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

RNS INDIA NEWS 05/07/2021
rns featured image new

नैनीताल। ज्वालापुर (हरिद्वार) से भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने दुष्कर्म के मामले में अपनी गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हालांकि इससे पहले उनकी ओर से एफआईआर पर रोक लगाए जाने की मांग वाली याचिका वापस ले ली गई है। मामले में बुधवार को सुनवाई की संभावना है। हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ उन्हीं की पार्टी की एक नेत्री ने दो जून 2021 को दुराचार का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। केस दर्ज होने से पहले विधायक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निचली कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की प्रार्थना की थी। यह मामला सुनवाई में आना था कि इससे पहले विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। विधायक की ओर से शनिवार को मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए दूसरी याचिका दायर की गई है। सोमवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनएस धानिक की एकलपीठ में पहली याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें उनके अधिवक्ता आदित्य प्रताप सिंह ने अदालत को बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है, लिहाजा याचिका वापस ले रहे हैं। नई याचिका दायर कर दी गई है। कोर्ट ने सरकार से पूछा तो सरकार की ओर से भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई। इसके बाद कोर्ट ने पहली याचिका खारिज कर दी।
विधायक सुरेश राठौर का कहना है कि दुष्कर्म के आरोप निराधार हैं। आरोप लगाने वाली महिला और उसके पति समेत अन्य लोगों ने 30 लाख की रंगदारी मांगी, रुपये नहीं दिए गए तो सामाजिक-राजनीतिक छवि धूमिल करने की धमकी दी गई। ज्वालापुर कोतवाली में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया। विधायक के अनुसार महिला की ओर से उन्हें बदनाम करने और बदला लेने को लेकर केस दर्ज कराया गया, क्योंकि रंगदारी मांगने के मामले में उनकी ओर से महिला और उसके पति, अन्य के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों को रंगदारी मांगने और ब्लैकमेल करने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी पर हमले की कार्यकर्ताओं ने की निंदा
Next: पेड़ से टकराई पर्यटकों की कार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में ग्रेटर नोएडा के कांवड़िए को मारी गोली, शराब पीने से टोकने पर वारदात

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.