Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी पर हमले की कार्यकर्ताओं ने की निंदा
  • अल्मोड़ा

आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी पर हमले की कार्यकर्ताओं ने की निंदा

RNS INDIA NEWS 05/07/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। आज दिनांक 5 जुलाई को आम आदमी पार्टी कार्यालय अल्मोड़ा में एक बैठक आहूत को गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के ऊपर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के ऊपर करवाही करने की मांग की।

जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा की मैं अमित को विद्यार्थी जीवन से जानता हूं अमित जोशी एक योग्य एवं चरित्रवान छात्र रहे हैं। जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात पंतनगर विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण की। विदेशों में कार्य करने के अवसर मिलने के उपरांत भी उन्होंने अपने पहाड़ व उत्तराखंड को चुना और यहीं रहकर कार्य कर यहाँ के युवाओं को स्वावलंबी बनाने के क्षेत्र में कार्य किया। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र के कई युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद की। इसके साथ ही हमेशा से सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही हमेशा उत्तराखंड की जनता की जनभावनाओं को समझ कर पहाड़ की समस्याओं को उठाने का कार्य किया और आज भी लगातार कर रहे हैं। अमित जोशी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर आप उपाध्यक्ष की छवि को धूमिल करने को यह हथकंडे अपनाए जा रहे हैं जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

आप अल्मोड़ा के संरक्षक नंदन लाल शाह ने कहा की आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए हमले की हम कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं और आप उपाध्यक्ष अमित जोशी की सुरक्षा की मांग करते हैं। अल्मोड़ा में अमित जोशी के नेतृत्व में जिस प्रकार लगातार बड़ी संख्या में युवा आप पार्टी से जुड़ रहे हैं उससे विपक्षियों में भय का माहौल है जिससे उनके ऊपर हमला भी किया जा रहा है और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयत्न किया जा रहा है जो की सरासर गलत है।

आप के वरिष्ठ नेता अखिलेश टम्टा ने कहा की आम आदमी पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर विपक्षी खेमों में खलबली मची हुई है जिसके कारण आप उपाध्यक्ष अमित जोशी के ऊपर हमले हो रहे हैं और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयत्न किया जा रहा है परंतु जनता सब जानती है। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस हमले की घोर निन्दा की।

इस अवसर पर बैठक में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, संरक्षक नंदन लाल शाह, महामंत्री जगमोहन फर्तियाल, अखिलेश टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष संदीप नयाल, योगेंद्र अधिकारी, सोहित भट्ट, दिनेश कुमार, रोहित सिंह, सौरभ पांडे, अरुण तिवारी, हिमांशु बोरा, अफसान खान, सूरज रौतेला, दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिसर की समस्याओं के निवारण हेतु कार्यकारी परिसर निदेशक को सौंपा ज्ञापन
Next: दुष्कर्म मामले में गिरफ़्तारी रुकवाने भाजपा विधायक राठौर ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-01 at 18.54.36_11zon
  • अल्मोड़ा

राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 22.04.47_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली को कांग्रेस के संकल्प पत्र में शामिल करने की मांग, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.