Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नौकरी दिलाने के नाम पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बनाया बंधक, किया दुष्कर्म
  • ऊधम सिंह नगर

नौकरी दिलाने के नाम पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बनाया बंधक, किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
default featured image

रुद्रपुर। सिडकुल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर टेम्पो चालक ने युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक और उसके परिवार वाले युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने जान से मारने की भी धमकी दी। पीडि़ता ने किसी तरह वहां से बचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अब आरोपी टेम्पो चालक और उसके परिवारजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यायालय में दिये प्रार्थना पत्र में भूतबंगला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कहा है कि उसकी पुत्री सिडकुल की एक कम्पनी में काम करने जाती थी। 28 सितम्बर 2022 को बाजार जाने की बात कहकर घर से गयी और वापस नहीं लौटी। इस पर रम्पुरा चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गई। छह अक्टूबर की सुबह युवती बदहवास हालत में घर पहुंची और आपबीती बताई। युवती ने परिजनों को बताया कि जिस कम्पनी में वह काम करने जाती है, उस कम्पनी के ठेकेदार ने उसे 28 सितम्बर को काम से निकाल दिया। जब वह घर आने के लिये पारले चौक सिडकुल पर टेम्पो का इंतजार कर रही थी तो एक टेम्पो वाले ने सहानुभूति दिखाते हुए उसे दूसरी फैक्ट्री में काम पर लगवाने की बात कही। उसने युवती से आधार कार्ड मांगा।

युवती के मुताबिक, आधार कार्ड लेकर वह दोबारा टेम्पो वाले के साथ चली गयी। रास्ते में टेम्पो वाले ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया और अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। टेम्पो वाले का नाम अमन बताया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अमन, उसके भाई अजय, अमन की मां व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से नाराज होकर गए किशोर को अल्मोड़ा पुलिस ने हल्द्वानी से किया सकुशल बरामद
Next: 15 दिन के भीतर एक ही जगह दो बार चोरी की वारदात

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मंगलवार को शराब व बड़े नॉनवेज प्रतिष्ठानों को बंद रखने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

अस्पताल स्वामी ने दो डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 फरवरी
  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.