Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • दस राज्यों में तेजी से कोहराम मचा रहा है कोरोना
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

दस राज्यों में तेजी से कोहराम मचा रहा है कोरोना

RNS INDIA NEWS 12/04/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, (आरएनएस)। देश के 10 राज्यों- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और कुल दैनिक मामलों के 83.02 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों में ही सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 1,68,912 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 63,294 दैनिक मामले सामने आए है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 15,276 और दिल्ली में 10,774 नए मामले आए हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 12,01,009 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 8.88 प्रतिशत है। देश में एक दिन में उपचाराधीन लोगों की संख्या में 92,922 मामलों की बढ़ोतरी हुई। देश के कुल उपचाराधीन मामलों के 70.16 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में हैं। कुल उपचाराधीन मामलों के 47.22 प्रतिशत केवल महाराष्ट्र में हैं। भारत में संक्रमित होने के बाद अब तक 1,21,56,529 मरीज ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 75,086 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा, दैनिक मृतक संख्या भी लगातार बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। कुल मृतक संख्या में से मौत के 89.16 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में सामने आए। महाराष्ट्र में सर्वाधिक लोगों (349) की मौत इस वायरस से हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 122 लोगों की मौत हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारागार निरीक्षक के पदों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Next: सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.