Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर बम से हमला, वाहनों में की गई तोडफ़ोड़
  • राष्ट्रीय

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर बम से हमला, वाहनों में की गई तोडफ़ोड़

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शनिवार रात दुर्गा विसर्जन से लौट रही भीड़ पर कुछ लोगों ने देसी बम से हमला कर दिया। बम की आवाज से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। हमले के दौरान उपद्रवियों ने गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की। यह हमला उस वक्त हुआ जब दुर्गापुर के अन्नपूर्णा इलाके में लोग दुर्गा विसर्जन करके लौट रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर हमला के बाद मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। एसीपी ध्रुबज्योति मुखर्जी का कहना है कि इस हमले में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सभी फरार हैं। उन्हें चिह्नित करने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों गुटों में झगड़ा शराब भुगतान को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि एक गुट दुर्गा विसर्जन के बाद लौट रहा था, इसी बीच दूसरा गुट आया और शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दूसरे गुट ने बम से हमला कर दिया और वाहनों में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस किसी भी तरह की बमबाजी से इनकार कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्लेशियरों के पिघलने से बनने वाली झीलों की संख्या लगातार बढ़ रही
Next: फिर बिगड़ी दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा, गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.