
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण महिला ने एक नाबालिग पर उसकी चार साल की बच्ची के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार रात को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। थाना क्षेत्र की एक महिला ने सहसपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी चार वर्षीय बच्ची सोमवार को दिन में घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले एक नौ वर्षीय नाबालिग बच्चे ने उसकी बेटी को अपने साथ खेलने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुराचार किया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। रात को ही पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया। थाना सहप्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि नाबालिग बच्चे को मंगलवार को बाल न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे बाल न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह भेज दिया है।

