Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा लोकतंत्र के आधार पर चलती है, परिवारवाद से नहीं : अरूण मित्तल
  • देहरादून

भाजपा लोकतंत्र के आधार पर चलती है, परिवारवाद से नहीं : अरूण मित्तल

RNS INDIA NEWS 03/11/2020
rns featured image new

ऋषिकेश। भाजपा ऋषिकेश मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में संगठन महामंत्री अजेय ने पार्टी के इतिहास और विकास के बारे में बताया। दूसरे सत्र में जिला महामंत्री अरूण मित्तल ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के आधार पर चलती है, परिवारवाद से नहीं। लिहाजा पार्टी में एक आम कार्यकर्ता को भी उच्च पद पर आसीन होने का अवसर मिलता है। मंगलवार को देहरादून रोड स्थित सनराईज वेडिंग प्वाइंट में भाजपा ऋषिकेश मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंडल पदाधिकारी, पार्षद शामिल हुए। पहले सत्र की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष दिनेश सती और दूसरे सत्र की अध्यक्षता शिव कुमार गौतम ने की। प्रशिक्षण वर्ग में चार सत्र हुए। तीसरे सत्र में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल और चौथे सत्र में सोशल मीडिया प्रमुख शेखर वर्मा ने पार्टी की नीति रीति पर चलने की सीख दी। साथ ही पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर पार्षद लता तिवाड़ी, अनिता रैना, विकास तेवतिया, राजेश दिवाकर, मनीष बनवाल, नामित पार्षद प्रदीप कोहली, प्रमोद शर्मा, ऋषि गुप्ता, पूर्व सभासद कविता शाह, संजय व्यास, सुमित पंवार, विजय सिन्हा, जितेंद्र प्रसाद, सुभाष जायसवाल, अंशुल अरोड़ा, मोनिका गर्ग, अनिता तिवाड़ी, आशू, हरिशंकर प्रजापति आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे विस अध्यक्ष, मेयर

भाजपा ऋषिकेश मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र में मेयर अनिता ममगाईं शामिल हुईं। वह कुछ देर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट गईं। दूसरा सत्र समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। लंच टाइम होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की और फोटो खिंचवाई। करीब 20 मिनट रुकने के बाद विस अध्यक्ष भी लौट गए।
यह मुद्दे छाए रहे: आम कार्यकर्ता को कैडर और विचारधारा से जोडऩे के लिए भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के चार सत्रों में राष्ट्र, राष्ट्रवाद, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, श्रीराम मंदिर का निर्माण, गलवान घाटी चीन विवाद, एकात्मवाद, दृढ़ संकल्प जैसे मुद्दे छाए रहे। वक्ताओं ने भी इन्हीं मुद्दों पर संबोधित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुराचार के आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा
Next: कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा एवं कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.