Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • दुपट्टे से गला घोंटकर कथावाचक प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
  • चम्पावत

दुपट्टे से गला घोंटकर कथावाचक प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

RNS INDIA NEWS 18/05/2023
rns featured image new

चम्पावत। चम्पावत में प्रेमिका की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। गृहस्थी जीवन में रोड़ा बन रही प्रेमिका को कथावाचक प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर मारा। पुलिस ने आरोपी कथावाचक पर हत्या व एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। बुधवार सुबह गोठना बरदोली के जंगल में स्थानीय ग्रामीणों को युवती का शव पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती के गले और हाथ में चोट के निशान थे। पुलिस ने शक के आधार पर सल्ला चम्पावत निवासी गौरव पांडे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपी गौरव का छह सात महीने से चौकी निवासी 22 वर्षीय बबीता विश्वकर्मा पुत्री सुरेश राम के साथ अफेयर था। लेकिन पांच माह पूर्व आरोपी कथावाचक गौरव की किसी अन्य लड़की के साथ विवाह हो गया। जिसके बात से गौरव और प्रेमिका बबीता के बीच अनबन होनी शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक गौरव की शादी होने के बाद भी बबीता इसके घर आना-जाना व कॉल करती थी। जिस कारण गौरव की गृहस्थी जीवन में दिक्कत होने लगी। गृहस्थी जीवन में प्रभाव न पड़े इसी कारण गौरव ने अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए मंगलवार रात बरदोली के जंगल में बुलाकर बबीता को उसी के दुपट्टे से गला घोंट मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद आरोपी ने फोड़ दिया मृतका का फोन
पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी कथावाचक ने प्रेमिका का फोन फोड़ दिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा व टूटा मोबाइल पुलिस ने घटनास्थल से दूर बरामद किया। एसपी ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुलासा हो सका है। एसपी ने पुलिस टीम की तारीफ करते हुए पांच हजार की नकद धनराशि इनाम के रूप में दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मायके से ससुराल को निकली महिला लापता
Next: जमीन नाम न करने पर पिता को मारपीट कर घर से निकाला

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.