Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को शारीरिक संबंधों के जाल में फंसाने की साजिश, मॉडल को मिला 50 लाख का ऑफर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को शारीरिक संबंधों के जाल में फंसाने की साजिश, मॉडल को मिला 50 लाख का ऑफर

RNS INDIA NEWS 25/03/2021
rns featured image new

वाशिंगटन। सर्बिया की फैमस मॉडल नतालीजा स्केकिक ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें दुनिया के नं. 1 टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के साथ सेक्स टेप बनाने के लिए 50 लाख रुपये ऑफर किए गए थे। जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम स्टार ने यूरोपियन मैगजीन स्वेट एंड स्कैंडल के साथ बातचीत में बताया है कि इस डील का पूरा मकसद नोवाक की शादीशुदा लाइफ को बर्बाद करना था। उन्होंने कहा कि ये सच है कि मुझसे एक व्यक्ति ने संपर्क किया था। मैं उसे पहले से जानती थी और उसे एक बेहद गंभीर प्रोफेशनल समझती थी। उसने मुझे डेट के लिए पूछा था और मुझे लगा था कि बिजनेस के सिलसिले में वे मुझसे बात करना चाहते हैं। लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि ये मेरी जिंदगी से जुड़ा नहीं है बल्कि नोवाक की लाइफ को खराब करने के लिए एक साजिश रची जा रही थी। अपने खुलासे में नतालीजा ने आगे कहा कि इस शख्स ने मुझसे कहा कि मुझे नोवाक को रिझाना है और उसे एक रोमैंटिक जगह ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का टेप शूट करना है। मुझे लगा कि वो शख्स मजाक कर रहा है लेकिन वो पूरी तरह से गंभीर था। उन्होंने आगे बताया कि उसने मुझे कहा कि मुझे इस काम के लिए 60 हजार यूरो और एक दुनिया में कहीं भी रिलैक्स करने के लिए एक ट्रिप मिल सकती है। इस मॉडल ने आगे कहा कि मैं उसकी बात सुनकर गुस्से से भर गई थी। मेरा मन किया कि मैं उसके ऊपर पानी फेंक दूं लेकिन वो एक पब्लिक प्लेस था, इसलिए मैंने ऐसा नहीं किया। गुस्से में मैंने अपना सामान उठाया और मैं वहां से चली गई। मैं उम्मीद करती हूं कि उसे ऐसी लड़की नहीं मिलेगी जो ऐसा करना चाहेगी क्योंकि ये नोवाक के साथ ज्यादती होगी। नोवाक दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाडिय़ों में गिने जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि इस खुलासे के बाद दूसरी महिलाएं भी इस काम के लिए आगे नहीं आएंगी। नोवाक और उनकी पत्नी जेलेना की शादी साल 2014 में हुई थी। नोवाक और जेलेना के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ती रही हैं। हालांकि नोवाक ने साल 2020 में अपने एक बयान में कहा था कि मैं समझ सकता हूं कि लोगों के लिए ये ज्यादा दिलचस्प है कि मैं और जेलेना डिवोर्स ले रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है. क्योंकि हम दोनों एक दूसरे की काफी रिस्पेक्ट करते हैं और हमारा रिश्ता मजबूत है।
00

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इस महीने 93 फीसदी चढ़ चुका है अडानी ग्रुप का स्टॉक
Next: कुछ राज्यों में अधिक विकराल हो रहा कोरोना

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.