Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • दूणी-सुकंडा रोड की मांग को लेकर दर्जा मंत्री से मिले ग्रामीण
  • बागेश्वर

दूणी-सुकंडा रोड की मांग को लेकर दर्जा मंत्री से मिले ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
default featured image

बागेश्वर। दूणी-सुकंडा रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दर्जा कैबिनेट मंत्री शेर सिंह गढिय़ा को ज्ञापन दिया। उन्होंने सालों से बन रही सडक़ का काम पूरा करवाने को कहा। बदहाल रोड की हालत सुधारने की भी मांग की। इधर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने दर्जा मंत्री का गृह क्षेत्र पहुंचने पर स्वागत भी किया। कपकोट के ग्राम प्रधान सीता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल बीसूका उपाध्यक्ष गढिय़ा से मिला। उन्होंने बताया कि दूणी-सुकंड रोड का निर्माण कार्य कई सालों से चल रहा है, लेकिन अब तक सडक़ पूरी नहीं बन सकी है। आज भी सुकंडा के लोगों को मोटर सुविधा का इंतजार है। उन्होंने बताया कि दूणी तक बनी रोड की भी हालत बेहद खराब है। जिसकी मरम्मत का काम किया जाना है। उन्होंने दूणी-सुकंडा रोड को जल्द बिखातीगांव तक जोडऩे की भी मांग की। इस मौके पर महिमन कपकोटी, तारा कपकोटी, मुन्ना कपकोटी, गोविंद कपकोटी आदि मौजूद रहे। इधर भाजपा नेत्री गीता ऐठानी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओ ने दर्जा मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री का कांडा में भी भव्य स्वागत:
कांडा। दर्जा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार गृह जनपद आए शेर सिंह गढिय़ा ने कपकोट के बाद कांडा क्षेत्र का भी भ्रमण किया। कांडा पड़ाव स्थित महाकाली मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। उनके आगमन की सूचना पर कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ मंदिर प्रांगण में एकत्र थे। उन्होंने बाजार में रैली निकालकर मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कांडा-कमस्यार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह धपोला, बीसूका सदस्य हीरा सिंह कम्र्याल, सुंदर सिह गढिय़ा, गणेश भौर्याल, धीरज सिंह गढिय़ा, हीरा बोरा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिवसीय दौरे पर फिर उत्तराखंड आएंगे मनीष सिसोदिया
Next: जंगली सुअर के हमले में पांच लोग घायल

Related Post

default featured image
  • बागेश्वर

नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

RNS INDIA NEWS 20/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

ई-ऑफिस का संचालन नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.