Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दूनघाटी में झमाझम बारिश से हुआ मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत
  • देहरादून

दूनघाटी में झमाझम बारिश से हुआ मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत

RNS INDIA NEWS 09/05/2022
rns featured image new

देहरादून। शाम को हुयी झमाझम बारिश ने दून वासियों को गर्मी से राहत दिला दी। बारिश के बाद दून घाटी का मौसम सुहाना हो गया। हालांकि कुछ ही मिनट की बारिश आयी लेकिन दूनघाटी को तरबतर कर गयी। बारिश के बाद जैसे ही मौसम थोड़ा साफ हुआ लोगों ने घरों से बाहर निकल कर मौसम का खूब आनन्‍द लिया।
मौसम विभाग के अनुसा मंगलवार 10 मई को केदारनाथ समेत बद्रीनाथ, गंगोत्री यमनोत्री समेत ऊंचाई वाले स्थानों में थंडर स्ट्रॉम, आकाशीय बिजली, हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
मंगलवार के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने, झौंकेदार हवाएं चलने व तीव्र बौछारें पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चार धाम की यात्रा कर रहे यात्रियों से मौसम को ध्यान में रखकर आगे की यात्रा का सुझाव दिया है।

ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग रुट के अलावा, रुद्रप्रयाग से जोशीमठ, जोशीमठ से बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब, रुद्रप्रयाग से केदारनाथ, ऋषिकेश से टिहरी, टिहरी से उत्तरकाशी, उत्तरकाशी से गंगोत्री, उत्तरकाशी से बड़कोट रुट पर मंगलवार को मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है।
इसके अलावा कुमाऊं क्षेत्र की पहाड़ियों में कुछ स्थानों पर व गढ़वाल क्षेत्र की पहाड़ियों में अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 11 मई को भी कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 12 व 13 को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दिन में तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं। वहीं सोमवार को राज्य में कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई व तेज तूफानी हवाएं चली। मौसक निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया के प्रदेश में ताजा पश्चिमी विछोभ सक्रिय है।

बदरीनाथ की चोटियों पर हिमपात
बदरीनाथ धाम की चोटियों पर सोमवार दोपहर बाद हल्का हिमपात होने से धाम में सर्दी बढ़ गई। जबकि, धाम में रुक रुक कर बारिश होती रही। मैदानी क्षेत्र से पहुंचे यात्री धाम का मौसम देखकर बेहद खुश नजर आए। सोमवार दोपहर बाद धाम में बूंदाबादी शुरू हो गई। इसके बाद बदरीनाथ के पास स्थित नील कंठ और नर नारायण पर्वत पर हिमपात शुरू हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिश्तेदारों ने फर्जीवाड़े से बनाया दाननामा
Next: अशासकीय विद्यालयों के साथ भेदभाव कर रहे अधिकारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.