Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में 18 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी में तीन गिरफ्तार
  • देहरादून

दून में 18 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी में तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून में 18 करोड़ रुपये की जमीन धोखाधड़ी में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अमजद, बाबा अमरीक सिंह गिरोह का मास्टरमाइंड है। आरोपियों के खिलाफ देशभर में 18 मुकदमे दर्ज हैं। वो पूरे देश में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 21 मार्च 2024 को प्रोपर्टी डीलर गोविंद पुंडीर ने राजपुर थाने में जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि अगस्त 2023 में अमजद अली निवासी कमलेशपुर छुटमलपुर उनके बड़े भाई उपेंद्र थापली से मिला था। अमजद ने बताया कि बुढ़ादल समिति नादेड महाराष्ट्र के बाबा अमरीक सिंह स्कूल और आश्रम बनाने के लिए जमीन देख रहे हैं। 18 सितंबर 2023 को अमजद, राम अग्रवाल, सचिन गर्ग, मुकेश गर्ग, सुमित बंसल, अर्जुन शेखावत, रणवीर, अदनान आदि गोविंद से मिलने दून आए। उन्होंने बताया कि कुछ किसान कनराल में अपनी जमीन बेच रहे हैं। अमरीक को जमीन पसंद आ गई। उन्होंने गोविंद को संबंधित जमीन का बयाना करने के लिए कहा। कहा कि बाद में जमीन को अमरीक सिंह को बेच देंगे। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। विश्वास में आकर गोविंद ने 15 करोड़ रुपये दे दिए। जब गोविंद रजिस्ट्री कराने करनाल पहुंचे तो भूमि के मालिक किरनपाल और सहयोग सुखराम ने निजी कारणों से फिलहाल रजिस्ट्री नहीं करने की बात कही। गोविंद इसके बाद अमरीक सिंह से मिले। अमरीक ने कुछ समय बाद रजिस्ट्री के लिए कहा। बाद में किरणपाल ने बताया कि अमरीक को इनकम टैक्स विभाग ने पकड़ लिया। फिर गोविंद को तीन करोड़ रुपये की व्यवस्था करने के लिए कहा। रुपये नहीं देने पर पुरानी रकम नहीं लौटाने का डर दिखाया गया। आरोप है कि उन्होंने तीन करोड़ भी दे दिए, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निवर्तमान पार्षद ने बेची सरकारी भूमि, मुकदमा दर्ज
Next: रिश्तेदार दंपति पर जेवरात चोरी करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.