Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून के दर्शकों को देखने को मिलेगी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराही गई फिल्में सुनपट व पाताल-ती
  • देहरादून

दून के दर्शकों को देखने को मिलेगी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराही गई फिल्में सुनपट व पाताल-ती

RNS INDIA NEWS 22/07/2023
default featured image

देहरादून। पिछले दो सालों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विशेष रुप से सराही गई दो फिल्में सुनपट व पाताल-ती दून के दर्शकों को भी देखने को मिलेगी। दून के गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर के ऑडिटोरियम में 19 व 20 अगस्त को ये दोनों फिल्में विशेष रुप से दिखाई जा रही हैं। पहली बार अनुभूति उत्तराखंड कार्यक्रम सिनेमा स्कूप के तहत इन फिल्मों की स्क्रीनिंग दून में होगी। अनुभूति उत्तराखंड के संस्थापक राहुल रावत ने बताया कि पिछले दो सालों में उत्तरखंड के फिल्मकारों की फिल्में सुनपट व पाताल-ती को गोवा में हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल ऑफ इंडिया में प्रतिष्ठित इंडियन पैनोरमा सम्मान दिया गया। दोनों फिल्में राज्य के दूरस्थ गांवों में शूट की गई और फिल्मों में अभिनय करने वाले लोग गांव के स्थानीय निवासी हैं। इन फिल्मों ने विभिन्न फिल्म महोत्सवों में क्रिटिक्स को हैरान किया है। पिछले साल दिल्ली के अनुभूति उत्तराखंड इवेंट के दौरान सुनपट की पहली सार्वजनिक स्क्रीनिंग में लोगों ने फिल्म को स्टेंडिंग ओवेशन दिया। यह फिल्में उन लोगों के लिए महत्व रखती हैं जो अपने पैतृक गांवों से दूर चले गए हैं और अपनी जड़ों से दुबारा जुड़ना चाहते हैं। अनुभूति उत्तराखंड के प्रबंधक जय शर्मा ने बताया कि उनका लक्ष्य दुनिया का ध्यान उत्तराखंड की ओर आर्कषित करना है। सुनपट व पाताल-ती जैसी फिल्मों ने उत्तराखंड के फिल्म जगत को नई दिशा प्रदान की है। ऊपरी हिमालय क्षेत्र में बनी फिल्म पाताल-ती ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में विदेशी दर्शकों को हैरान किया। ऑस्कर साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने इसमें साउंड डिजाइन, एडिटिंग में सहयोग दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत
Next: लोकगायक कल्याण बोरा ने संस्कृति विभाग देहरादून में लोक गायकी में प्राप्त किया ए ग्रेड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.