Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून जिला क्रिकेट लीग: दून बलूनी अकादमी और अभिमन्यु अकादमी का फाइनल में प्रवेश
  • देहरादून

देहरादून जिला क्रिकेट लीग: दून बलूनी अकादमी और अभिमन्यु अकादमी का फाइनल में प्रवेश

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

देहरादून। अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग में दून बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी व अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी ने अपने अपने मैच आसानी से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। आयुष क्रिकेट अकादमी ग्राउंड नम्बर-1 में हुए पहले सेमीफाइनल मैच में दून बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी ने आर्यन क्रिकेट अकादमी को 182 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। टॉस आर्यन अकादमी ने जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। दून बलूनी अकादमी ने 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 260 रन का लक्ष्य दिया। असर खान ने सिर्फ 79 गेंद में 108 रन बनाए। जिसमें 8 छक्के और 7 चौक्के शामिल थे। युवराज चौहान ने नॉट आउट 78 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के, तीन चौक्के थे। आर्यन की ओर से लगभग सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। कन्हैया, विजेंदर, विवेक और आयुष ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में आर्यन क्रिकेट अकादमी 22 ओवर में सिर्फ 78 रन पर ढेर हो गई। सर्वाधिक 29 रन आयुष ने बनाए। दून बलूनी की ओर से सुशांत नेगी ने सिर्फ 3 ओवर में एक मेडन डालते हुए 16 रन देकर छह विकेट लिए। वहीं देव संस्कृति क्रिकेट क्लब में हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी ने बारू स्पोर्ट्स क्लब को 141 रन के बड़े अंतर से हराया। टॉस अभिमन्यु अकादमी ने जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। अभिमन्यु अकादमी ने 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 298 रन बनाए। आरव महाजन ने 58, अभ्यूदय ने 61, युवराज खारा ने 54, राज्यवर्धन सिंह ने 48, गुरमान सिंह ढिल्लो ने 36 रन बनाए। इस पारी में 15 छक्के व 23 चौक्के लगे। बारू स्पोर्ट्स की तरफ से प्रणव, हर्षित, राहुल, अमन, शिवाशीष ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बारू स्पोर्ट्स 31.3 ओवर में 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अभिमन्यु की ओर से गुरमान सिंह ने 4, राज्यवर्धन सिंह ने 3, हर्षविक्रम ने 2 विकेट लिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देशी शराब व भांग पत्ती सहित पांच लोग गिरफ्तार किए
Next: विधायक के परिजनों के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप, कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.