Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुकान में तोड़फोड़ कर सैलून संचालक को पीटा
  • हरिद्वार

दुकान में तोड़फोड़ कर सैलून संचालक को पीटा

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
rns featured image new

रुड़की। लेनदेन के विवाद में सैलून में तोड़फोड़ कर मालिक को पीटा गया। शोर-शराबा होने पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना पास के ही एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली को सैलून संचालक जावेद ने बताया कि आदर्श नगर में जैन मंदिर के पास से वह अपना कारोबार कर रहा है। 26 अगस्त को शाम के वक्त हरियाणा नंबर की कार आकर रुकी। कार से कुछ युवक उतरे और मारपीट कर सलून में तोड़फोड़ की। बीच-बचाव में स्टाफ आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। हमलावरों के हाथ में धारदार हथियार थे। शोर-शराबा होने पर आस पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने किसी तरह हमलावरों पर काबू पाकर उसकी जान बचाई। भीड़ बढ़ती देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर हथियारों को हवा में लहराकर कार में सवार होकर फरार हो गए। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जिसमें मारपीट होती दिख रही है। सैलून संचालक के मुताबिक दूसरे पक्ष से 50 हजार को लेकर विवाद चल रहा है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक केदार सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया बुग्गावाला में फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारंभ
Next: कैप्टन का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पार्टी की हालत इतनी बुरी कि वापसी संभव नहीं

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.