Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • ड्रीम-11 कॉन्टेस्ट विजेता के 40,25,000 रूपये बागेश्वर पुलिस के साइबर क्राइम सैल द्वारा विजेता के बैंक खाते में कराये गये वापस
  • बागेश्वर

ड्रीम-11 कॉन्टेस्ट विजेता के 40,25,000 रूपये बागेश्वर पुलिस के साइबर क्राइम सैल द्वारा विजेता के बैंक खाते में कराये गये वापस

RNS INDIA NEWS 04/05/2021
rns featured image new

बागेश्वर। दिनांक 15 अप्रैल को हिमांशु कुमार पुत्र मोहन राम निवासी मगरूपहरी थाना कोतवाली बागेश्वर द्वारा साईबर सैल बागेश्वर में आकर बताया कि दिनांक 11 अप्रैल को मैं ड्रीम-11 कॉन्टेस्ट के क्रिकेट मैच का विजेता रहा। कॉन्टेस्ट विजेता होने पर दिनांक 14 अप्रैल को ड्रीम-11 की ओर से जीत की धनराशि (40,25000/- , चालीस लाख पच्चीस हजार रूपये) मेरे खाते में भेज दी गई थी। परन्तु किसी अज्ञात द्वारा मेरी व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर मेरे खाते में होल्ड लगवाया गया, जिस कारण मैं उन पैसों को निकाल नहीं पा रहा हूँ आदि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर जनपद में गठित साइबर सैल को प्रकरण में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर पुलिस उपाधीक्षक नोडल अधिकारी /साईबर क्राइम सैल शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में साईबर क्राइम सैल द्वारा शीघ्र ही तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई तथा सम्बन्धित बैंक एवं ड्रीम-11 के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर प्रकरण उपरोक्त मे अज्ञात द्वारा होल्ड लगाये गये 40,25000/-रुपयों को आवेदक हिमांशु कुमार के खाते में वापस कराया गया। अपनी धनराशि को पुनः प्राप्त करने पर आवेदक द्वारा साईबर सेल बागेश्वर द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए जनपद पुलिस एवं उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। उक्त प्रकरण में आवेदक के खाते में पैसे वापस कराने में निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत प्रभारी साईबर सैल एवं कानि0 चन्दन कोहली (साईबर क्राइम सेल) की अहम भूमिका रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूरी फीस वसूल नहीं सकते प्राइवेट स्कूल, एडमिशन फीस में देनी होगी 15 प्रतिशत रियायत: सुप्रीम कोर्ट
Next: हिमाचल प्रदेश की भाँति धारा 118 के प्रावधान उत्तराखण्ड में भी लागू किये जाय: यूकेडी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.