Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मरचूला बस हादसे से लेना होगा सबक, यात्रियों को होना पड़ेगा जागरूक: डॉ वसुधा
  • अल्मोड़ा

मरचूला बस हादसे से लेना होगा सबक, यात्रियों को होना पड़ेगा जागरूक: डॉ वसुधा

RNS INDIA NEWS 07/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट कार्यालय में बीते दिनों मरचूला के पास हुई बस दुर्घटना मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मौन रखा गया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। मरचूला के पास कूपी में हुए हादसे में 36 यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी और 27 यात्री घायल हुए, जिसके लिए ओवरलोडिंग को जिम्मेदार ठहराया गया है। संस्था की सचिव डा वसुधा पन्त ने कहा कि हादसे की शिकार हुई 43 सीटर बस में 63 लोगों का सवार होना कई सवाल खड़े करता है। जहाँ एक तरफ यह बस चालकों की गैर जिम्मेदारी को दर्शाता है वहीं यह भी दिखाता है कि इसके लिए यात्रियों को भी जागरूक होना पड़ेगा और वाहन की क्षमता से अधिक यात्री ना बैठें। इस विभीषिका को देखते हुए उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्वारब पुल के पास लगातार मलवा आने से वहां पर सड़क की स्थिति काफी ख़राब है और नितांत आवश्यक है कि इस प्रकार की कोई दुर्घटना न घटे इसके लिए वाहन चालकों को ओवरलोडिंग करने से रोका जाय। इन सभी सुझावों के साथ डा वसुधा पन्त, संजय अधिकारी, रोहित पन्त, नामित जोशी आदि द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि इन त्रासदियों से बचाव के प्रति सक्षम विभाग द्वारा सचेत किया जाए और उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने समिति द्वारा दिए गए सुझावों पर सराहना व्यक्त की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन का शुभारंभ
Next: सीएम ने किया राज्य की तीन हवाई सेवाओं का वर्चुअल उदघाटन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.