Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डॉ. निशंक ने संसद में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर पूछा सवाल
  • हरिद्वार

डॉ. निशंक ने संसद में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर पूछा सवाल

RNS INDIA NEWS 15/03/2023
default featured image

हरिद्वार। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के संबंध में डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा में सवाल किया। सवाल के उत्तर में बताया गया कि उत्तराखंड राज्य में पूर्ण और आंशिक रूप से पड़ने वाली 216 किमी लंबाई की तीन नई रेल लाइन परियोजना अनुमोदन के विभिन्न चरणों में हैं। तीनों परियोजना 18,554 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होंगी। परियोजना के अंतर्गत छह किलोमीटर का कार्य पूरा हुआ है। वहीं परियोजना में मार्च 2022 तक करीब 5,933 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। निशंक के सवाल के जवाब में बताया गया कि 16,216.3 करोड़ रुपये की लागत से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग में 125 किलोमीटर नई रेल लाइन का कार्य होगा। साथ ही 791 करोड़ रुपये की लागत से देवबंद-रुड़की के बीच 27 किलोमीटर की नई रेल लाइन बनाई जाएगी। वहीं, 1546.24 करोड़ रुपये की लागत से किच्छा खटीमा में 63 किलोमीटर की नई रेल लाइन का कार्य किया जाएगा। डॉ. निशंक ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई लाइन परियोजना का बजट वर्ष 2010-11 में स्वीकृत किया गया था। संपूर्ण परियोजना का कार्य शुरू कर दिया गया है। परियोजना में 11,237 करोड़ रुपये का खर्च किया जा चुका है। योगनगरी ऋषिकेश से वीरभद्र 5.7 किमी खंड का कार्य मार्च 2020 में पूरा हो गया है। छह किलोमीटर में सुरंगों और बड़े पुलों पर कार्य शुरू कर दिया गया है। कई कारक परियोजना की समापन लागत को प्रभावित करते हैं। बाधाओं के साथ परियोजना के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही डॉ. निशंक ने कहा कि कार्य निष्पादन एजेंसी रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत मधुमक्खी पालन उद्यम को बढ़ावा देने के विकासात्मक कार्य और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं मृदा एवं जल की गुणवता बनाए रखने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए वित्त वर्ष 2022-23 में 79.48 लाख रुपये आवंटित किये गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नकल विरोधी कानून के समर्थन में रैली निकाली
Next: ढालवाला के लोगों का जल निगम कार्यालय में प्रदर्शन

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.