Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना से जंग हार गए पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल, एम्स में ली अंतिम सांस
  • राष्ट्रीय

कोरोना से जंग हार गए पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल, एम्स में ली अंतिम सांस

RNS INDIA NEWS 18/05/2021
IMG_20210518_105731_004.jpg

नई दिल्ली (आरएनएस)। इंडियन मेडिकल असोसिएशन के पूर्व निदेशक और पद्मश्री डॉ. के के अग्रवाल का बीती रात निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। संक्रमण गंभीर होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉ. अग्रवाल सोशल मीडिया के जरिए देशभर में लोगों को कोरोना और अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करते रहते थे। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहते थे। केके अग्रवाल की उम्र 62 साल थी। वे करीब एक हफ्ते से वेंटीलेटर पर थे।
डॉ. के के अग्रवाल के निधन की जानकारी उनके ट्विटर हैंडल से ही साझा की गई। उनके ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्वीट में लिखा गया, काफी दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि डॉ. केके अग्रवाल का 17 मई की रात 11.30 बजे के करीब कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ते हुए निधन हो गया। जब से वह डॉक्टर बने थे, उन्होंने अपना जीवन लोगों और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर समर्पित कर दिया था। दो महीने पहले ही अग्रवाल ने वैक्सीन की दोनों खुराक भी ली थीं, लेकिन बीते माह वह संक्रमण की चपेट में आ गए।
2 दिन पहले ही डॉ. अग्रवाल के परिजनों की ओर से एक ब्यान जारी किया गया था उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा था कि हमने नोटिस किया है कि डॉ. के के अग्रवाल के स्वास्थ्य के बारे में निराधार अफवाह फैलाई जा रही हैं जिसके कारण उनके परिवार और शुभचिंतकों को बहुत परेशानी हुई है। कुछ समय पहले ही वह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गईं और वह होम आइसोलेशन में है। पिछले दिनों ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से उनको वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया था। उसके बाद से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं देखा जा रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टार पहलवान सुशील कुमार को तलाश रही दिल्ली पुलिस, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम
Next: देवप्रयाग का कुर्न गांव बना कंटेंनमेंट जोन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.