Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डॉ. हंसराज की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
  • देहरादून

डॉ. हंसराज की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
17- (9)

विकासनगर। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. हंसराज अरोड़ा की अंतिम यात्रा में सोमवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा में विकासनगर के बाजार से लेकर आसपास के हजारों लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. अरोड़ा की शव यात्रा जब डाकपत्थर तिराहे से बाजार में निकली तो डॉक्टर के सम्मान में पूरा बाजार बंद कर दिया गया। व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर डाउन कर दिए। शव यात्रा पहुंची तो बाजार के लोगों ने शव यात्रा को रोककर डॉ. शव पर फूल बरसाकर चढाये। शव यात्रा के दौरान हर शख्स की आंखों में आंसू छलक आये। शांति धाम में चिकित्सक के पुत्र डॉ. सार्थक अरोड़ा ने उन्हें मुखाग्नि दी। डॉ. हंसराज अरोड़ा ने शनिवार रात को शक्तिनहर में कूदकर जान दे दी थी। अमेरिका में रहने वाली उनकी बेटी और दामाद के दून पहुंचते ही अंतिम दर्शन की प्रक्रिया की गई। बाद दोपहर तीन बजे डॉ. अरोड़ा के सिंगरा कॉलोनी स्थित घर से शव यात्रा शांति धाम के लिए निकली। डाकपत्थर तिराहे से मेनबाजार होते हुए शव यात्रा पहाड़ी गली होकर शांति धाम पहुंची। जहां डॉ. अरोड़ा के बेटे डॉ. सार्थक ने वैदिक रीतिरिवाजों के साथ कर्मकांड पूजा, पिंडदान आदि कर डॉ. हंसराज अरोड़ा को मुखाग्नि दी। वहीं, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, डॉ. अखिलेश राणा, डॉ. विशाल दुबे, डॉ. मुदित अग्रवाल, डॉ. वीरेंद्र चौहान, डॉ. नरेश राणा, डॉ. नरेंद्र चौहान, डॉ. प्रदीप भंडारी, डॉ. मनोज अरोड़ा,डॉ. यशवीर तोमर, डॉ.जगवीर चंद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री भारत कालरा, शम्मी प्रकाश, नीरज ठाकुर, रमेश नेगी, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, राजीव जैन, अमिताभ अनिरूद्ध, बलजीत कोचर, संजय अग्रवाल, सतीश जायसवाल, अनुज कंसल, राजव जैन, डॉ. विजय सिंह, बार काउंसिल उत्तराखंड के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र मित्तल, अजय कोच्चर, नीरज अग्रवाल, मेजर कादिर हुसैन, अशोक, गगन सेठी, खजान सिंह, मनोज अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अभिनव ठाकुर, संजय किशोर, रोशन नेगी, गौरव चावला, वीरेंद्र सिंह बॉबी, संदीप मोंगा, अतुल चावला, रमेश कोहली, अजय गोयल, हिमांशु सिन्हा, राजकुमार रोहिला, विपुल जैन, राजू बिंजोला, धर्मेंद्र ठाकुर आदि हजारों लोगों ने डा. अरोड़ा के निधन पर शोक जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत तीन वाहन सीज
Next: तिकोना पार्क में मिलेगी ओपन जिम की सुविधा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.