Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त राज्य बनाएंगे: डॉ. रावत
  • पौड़ी

2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त राज्य बनाएंगे: डॉ. रावत

RNS INDIA NEWS 04/02/2023
rns featured image new

कैंसर उन्मूलन को लेकर जन-जागरूकता रैली निकाली

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य के लोगों को बीमारियों के खतरे से उभारने के लिए वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को संपूर्ण नशा मुक्त राज्य बनाने की ओर कदम बढ़ायेंगे। जो गैर संचारी रोग के रोकथाम के लिए पूरे देश के लिए उदाहरण बनेगा। नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए पुलिस, शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग समेत सात विभागों की टीम बनाई गई हैं जो पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगी। यह बात प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में विश्व कैंसर डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
डा. रावत ने कहा कि एक साल के भीतर कैंसर को लेकर साढ़े छह लाख लोगों की जांचे की गई। वर्ष 2023-24 में यह लक्ष्य 25 लाख लोगों का रखा गया है। जिसमें हर छह माह में प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। कहा कि कक्षा पांचवी से लेकर पीएचडी के छात्र-छात्राओं के बीच रोग से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और 20 लाख बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जायेगी। कहा कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के लिए योगा एवं जिम कक्षाएं भी शुरु की जाए। इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज के सरस्वती मंदिर के पास स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के नशा मुक्ति शपथ में प्रतिभाग किया। जिसके बाद कैंपस से होते हुए श्रीकोट बाजार में कैंसर उन्मूलन को लेकर जन-जागरूकता रैली निकाली गई। मौके पर प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, डॉ. इंदिरा यादव, डॉ. दीपा हटवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने भाई और भाभी पर गंडासे से किया हमला
Next: नवप्रभात बने कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.