Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पूर्ववर्ती सरकार की लापरवाही का खमियाजा भुगत रहे बांध प्रभावित: डॉ.धन सिंह
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

पूर्ववर्ती सरकार की लापरवाही का खमियाजा भुगत रहे बांध प्रभावित: डॉ.धन सिंह

RNS INDIA NEWS 31/01/2021
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी विधायक ने कहा कि बीते दिनों दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बांध विस्थपितों और प्रभावितों के हक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कहा जिन मुद्दों का समाधान वर्ष 2003 में हो जाना चाहिए था, वह अभी तक लटके हुए हैं, यह पूर्ववर्ती सरकार की लापरवाही का नतीजा है, जिसका खमियाजा बांध प्रभावितों को भुगतने पड़ रहा है। रविवार को पार्टी दफ्तर में पत्रकार वार्ता में टिहरी विधायक डॉ.धन सिंह नेगी ने कहा कि बीते 22 जनवरी को पहली बार दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में टिहरी बांध विस्थापितों और प्रभावितों की लंबित समस्याओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज सहित टिहरी विधायक गण और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बांध प्रभावित 415 परिवारों के विस्थापन, टीएचडीसी द्वारा अधिग्रहण की गई भूमि को प्रदेश सरकार को वापस लौटाने, नई टिहरी में बांध विस्थापितों को निशुल्क बिजली, पानी और सीवर सीट शुल्क देने, टीएचडीसी कर्मचारियों की पदोन्नति और ट्रांसफर नीति बनाने, बांध प्रभावितों के लिए भूमि तथा नगद प्रतिकर देने पर बैठक में चर्चा हुई। साथ ही टीएचडीसी द्वारा कोर्ट में दायर याचिका को वापस लेने, ग्रेवांस सेल में लबिंत मुद्दों के निस्तारण के बाद ही टीएचडीसी को बांध की झील आरएल 830 मीटर जल भराव की अनुमति देने सहित अन्य मुद्दे बैठक में रखे गए। कहा पुर्नवास विभाग को दो माह के अंदर लंबित मुद्दों की रिपोर्ट भारत सरकार भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, बेबी असवाल, अबरार अहमद, विक्रम कठैत, गोविन्द रावत, मंजू चंद, गीता नेगी, मीना सेमवाल, भूपेंद्र चौहान, रवि सेमवाल, दिनेश भट्ट, पंकज बरवाण, विनोद बिष्ट, योगेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर दुर्घटना में 5 की मौत
Next: सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा में जुटे हैं पूर्व आयुक्त वीएन शर्मा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.