Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन कक्षाओं में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ होगी कार्रवाई: डॉ. धन सिंह रावत
  • देहरादून

ऑनलाइन कक्षाओं में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ होगी कार्रवाई: डॉ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 03/08/2021
default featured image

देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने सभी राजकीय महाविद्यालय व विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया है कि ऑनलाइन पढ़ाई में कतई कोताही न बरतें। इस संदर्भ में सभी जिलों में 13 वरिष्ठ प्राचार्यों को आनलाइन पढ़ाई की मानीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह हर महीने अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय को देंगे। ऑनलाइन कक्षाओं में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब तक महाविद्यालय व विवि आफलाइन नहीं खुलें, तब तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी विवि व महाविद्यालयों में एक सिंतबर से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी और यूजीसी के नियमानुसार एक अक्टूबर से नियमित कक्षाएं लगेंगी।

प्रदेश में निजी कालेज व विवि में नियमित ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं, लेकिन राजकीय महाविद्यालय व विश्वविद्यालय इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। मुश्किल से 20 से 30 फीसद सरकारी संस्थान ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों को भारी नुकसान हो रहा है। छात्र-छात्राओं का तर्क है कि सरकार ने 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को तो खोल दिया है, लेकिन उच्च शिक्षा संस्थानों को बंद रखा है, जो उचित नहीं है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण कम है, ऐसे में आफलाइन पढ़ाई हो सकती है।

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यूजीसी की गाइडलाइन के अनुरूप उच्च शिक्षा संस्थानों के संचालन का फैसला किया है। इसके अनुसार एक सिंतबर से दाखिला प्रक्रिया आरंभ होगी और एक अक्टूबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने एक्सिस बैंक द्वारा दिये गये आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स के वाहन को फ्लैग ऑफ किया
Next: यूजीसी ने 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची की जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.