Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल कॉलेज की समस्याओं का जल्द होगा समाधान: प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा
  • अल्मोड़ा

मेडिकल कॉलेज की समस्याओं का जल्द होगा समाधान: प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा

RNS INDIA NEWS 17/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जनपद के इकलौते मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में एक गर्भवती महिला को हल्द्वानी रेफर करने और एम्बुलेंस के अल्मोड़ा नगर की सीमा पार करने से पहले ख़राब हो जाने के मामले ने तूल पकड़ा था। वर्तमान में उठ रहे विवादों के बीच मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी पी भैसोड़ा ने बयान जारी किया है। प्राचार्य द्वारा जारी बयान में कहा कि सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा में ब्लड बैंक संचालन हेतु आवेदन कर दिया गया है तथा इस हेतु देहरादून एवं गाजियाबाद से निरीक्षण हेतु संस्थान में एक टीम आएगी जिसके उपरान्त ब्लड बैंक संचालित किए जाने की अनुमति संस्थान को मिल जाएगी जिसमें लगभग 02 माह का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान में संचालित 108 वाहन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन है जो कि मुख्य चिकित्साधिकारी के नियंत्रणाधीन संचालित है। प्राचार्य ने कहा कि विधायक द्वारा सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा को एम्बुलेन्स दिये जाने का आश्वासन दिया गया है जिस हेतु प्रस्ताव 01 सप्ताह के भीतर प्रेषित कर दिया जाएगा। प्राचार्य भैसोड़ा ने कहा है कि सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा से वर्तमान में केवल अति गम्भीर मरीजों को रेफर किया जाता है तथा अन्य रोगियों का उपचार सुचारू रूप से किया जाता है। संस्थान में एमआरआई, आईसीयू, पीआईसीयू तथा ओटी में समस्त सर्जरी, डिजिटल रेडियोग्राफी, डिजिटल मैमोग्राफी व इको कार्डियोग्राफी तथा साथ ही सीटी स्कैन डिजिटल एक्स-रे डायलेसिस, तथा 24 घण्टे लैब की सुविधा उपलब्ध है तथा 50 शैय्या के बेड के क्रिटिकल केयर सेन्टर की अनुमति भी प्राप्त हो गई है। संस्थान में कैंसर मरीजों हेतु रेडियोथेरपी की सुविधा प्रदान की जा रही है तथा संस्थान में मेजर ऑपरेशन की सुविधा कुछ विभागों में शुरू की जा चुकी है तथा अन्य विभागों में जल्द ही संचालित कर दी जाएगी। प्राचार्य ने साथ ही आश्वासन दिया है कि वर्तमान में जिन सुविधाओं का अभाव है, शीघ्र ही उनका समाधान कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन का निर्णय
Next: धामी सरकार का कोई मंत्री उत्तरकाशी सिलक्यारा घटनास्थल पर नहीं पहुंचा

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.