Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • धामी सरकार का कोई मंत्री उत्तरकाशी सिलक्यारा घटनास्थल पर नहीं पहुंचा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार का कोई मंत्री उत्तरकाशी सिलक्यारा घटनास्थल पर नहीं पहुंचा

RNS INDIA NEWS 17/11/2023
rns featured image new

 देहरादून।  उत्तरकाशी सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल इन दिनों सुर्खियों में है। सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल में लैंडस्लाइड के कारण 7 राज्यों के 40 मजदूर पिछले 6 दिन से फंसे हुए हैं। 40 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ, एनडीआरफ के साथ सेना की मदद ली जा रही है। पीएम मोदी से लेकर सीएम धामी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट ले रहे हैं। सीएम धामी भी घटना के दूसरे दिन ही घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। ताज्जुब इस बात का है कि घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी धामी सरकार का कोई मंत्री उत्तरकाशी सिलक्यारा घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इस पर विपक्ष भी हमलावर है।
बीते सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम आला अधिकारियों ने सिलक्यारा पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया, लेकिन न तो उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौके पर जाने की जरूरत समझी और ना ही किसी कैबिनेट मंत्री ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। कोई भी कैबिनेट मंत्री घटनास्थल पर पहुंचकर टनल से मजदूरों को नहीं निकाल सकता, लेकिन मौके पर मौजूद रहकर अधिकारियों को तमाम जरूरी दिशा निर्देश जरूर दिये जा सकते हैं। साथ ही फंसे हुए मजदूरों के परिजनों और साथियों का हौसला भी बढ़ाया जा सकता है।  कैबिनेट मंत्रियों के घटनास्थल पर न जाने और खासकर उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का घटनास्थल पर न जाना, विपक्ष को एक सुनहरा अवसर दे गया है। यही वजह है कि अब विपक्ष सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साध रहा है। यही नहीं, विपक्ष उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहा है।
वहीं, उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का भी इस पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह से इस मामले पर गंभीरता से काम कर रही है। वे खुद लगातार उत्तरकाशी जिलाधिकारी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनको भी घटनास्थल पर जाना था, लेकिन दीपावली की छुट्टी के चलते उनका स्टाफ देर से आया, जिसके कारण वे उत्तरकाशी नहीं जा सके।   प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि सीएम धामी खुद लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इससे जुड़ी अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों शोरों से चल रहा है। राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने की है। उन्होंने कहा टनल में फंसे मजदूरों को खाद्य सामग्री समेत जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा जैसे ही उन्हें मौका लगेगा वे भी घटना स्थल पर जायेंगे। प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जिसके कारण वह ऐसे मुद्दों पर राजनीति करते हैं। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा सरकार के मुखिया खुद गंभीरता से मामले को देख रहे हैं। वे अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा जल्द से जल्द टनल में फंसे मजूदरों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेस का काम केवल राजनीति करना है।”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज की समस्याओं का जल्द होगा समाधान: प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा
Next: बिहार की कोर्ट से दून पुलिस ने लिया ट्रांजिट रिमांड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.