Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डबल इंजन की सरकार ने उल्लेखनीय विकास कार्य किये: पुंडीर
  • देहरादून

डबल इंजन की सरकार ने उल्लेखनीय विकास कार्य किये: पुंडीर

RNS INDIA NEWS 08/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। भाजपा के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के रहते सहसपुर क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए। कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने सड़कों का जाल बिछाया। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किये, जिससे क्षेत्र का विकास हुआ है।
सहसपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर ने मंगलवार को झाझरा, मांडूवाला, जाटोवाला, माजरी, तिपरपुर, शेखोवाला, डांडापुर आदि क्षेत्रों में चुनावी सभायें और जनसंपर्क कर वोट मांगे। कहा कि सहसपुर की जनता ने लगातार उन्हें दो बार अपना आशीर्वाद दिया है। कहा कि इस बार भी जनता उनके पक्ष में मतदान करेगी। कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में किये गये कार्यों की बदौलत ही जनता ने उन्हें विधायक बनाया है। कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के हर गांव तक सड़क पहुंचाने का कार्य किया। गांवों की बिजली पानी की समस्याओं का समाधान किया। कहा कि आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करना चाहते हैं। कहा कि कोरोना काल में उन्होंने जगह जगह टीकाकरण के लिए कैंप लगाये। लॉकडाउन के दौरान गरीबों तक खाद्य सामग्री से लेकर दवा आदि को पहुंचाने का कार्य किया है। कोरोना काल में लगातार जनता के बीच रहकर लोगों की सहायता की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 772 नए मरीज, 8 मौत
Next: 13 साल बाद आया फैसला; 49 दोषी करार, 28 बरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.