Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डबल इंजन की सरकार को सिर्फ आलीशान बंगलों में रहने वालों का ही खयाल: कांग्रेस
  • देहरादून

डबल इंजन की सरकार को सिर्फ आलीशान बंगलों में रहने वालों का ही खयाल: कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
default featured image

विकासनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को पका हुआ पौष्टिक आहार मुहैया कराने की मांग की है। बताया कि कांग्रेस शासनकाल में शुरु की गई कल्याणकारी योजनाओं को साजिश के तहत बंद किया जा रहा है, जिसका खामियाजा गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है। पोस्टकार्ड प्रेषित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि बाल विकास कार्यक्रम के तहत पौष्टिक आहार देने का प्रावधान किया गया। कांग्रेस सरकार द्वारा पारित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 में भी इसे स्वीकार किया गया। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस वर्ष फरवरी माह से पका हुआ पौष्टिक आहार देना बंद कर दिया है। इसके बदले आंगनबाड़ी केंद्रों में चावल और गेहूं वितरित किया जा रहा है, जिससे इस योजना का मूल उद्देश्य ही समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक स्वार्थ के चलते भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासनकाल में शुरू की गई योजनाओं को बंद कर रही है, जिसकी मार गरीब जनता पर पड़ रही है। कहा कि डबल इंजन की सरकार को देश में सिर्फ उच्च कुलीन वर्ग ही दिखाई देता है, जो आलीशान बंगलों में रहते हैं। जिन्हें सरकारी योजनाओं की वास्तविक जरूरत है, वो डबल इंजन की सरकार को दिखाई नहीं देते हैं। इस दौरान सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित पंवार, अशोक नेगी, संजीव उपाध्याय, विशाल रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ के रक्षक भगवान भैरवनाथ के कपाट खुले
Next: व्यवस्था से नाराज शंकराचार्य एक घंटे तक बैठे रहे समाधि स्थल पर

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.