Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डोटलगांव में सड़क निर्माण के मलबे में नहर दबने से भूमि हो रही बंजर
  • अल्मोड़ा

डोटलगांव में सड़क निर्माण के मलबे में नहर दबने से भूमि हो रही बंजर

RNS INDIA NEWS 13/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विकासखंड के सुदूर डोटलगांव में आठ वर्ष पूर्व बनी सड़क अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क कटान से निकले मलबे का समय पर निस्तारण न होने से कुरा नहर पूरी तरह जमींदोज हो गई है, जिससे लगभग 70 नाली (करीब 3.50 एकड़) कृषि भूमि सिंचाई के अभाव में बंजर हो गई है। सिंचाई बंद होने से ग्रामीणों की आर्थिकी पर सीधा असर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि क्षेत्र का पारंपरिक नौला भी मलबे में दब गया है, जिससे अनुसूचित बहुल क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। वर्ष 2017 में बग्वालीपोखर–कोरीछीना मार्ग से डोटलगांव को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान निकले मलबे को सुरक्षित स्थान पर नहीं डाला गया, जिसके चलते मूल बाखली स्थित पारंपरिक नौला पूरी तरह पट गया। इससे 25 परिवारों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा एक सिंचाई नहर भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पूर्व ग्राम प्रधान मदन मोहन सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र सब्जी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था और ग्रामीणों की आजीविका इसी पर आधारित थी, लेकिन सिंचाई व्यवस्था ठप होने से खेती चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला गया। ग्राम प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मलबे का निस्तारण और नहर का पुनर्निर्माण नहीं किया गया तो ग्रामीण जनांदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता डी.पी. वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हो चुकी है। लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए नौले का निर्माण जल्द कराया जाएगा। सिंचाई गूल की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग से वार्ता चल रही है और समाधान शीघ्र निकाला जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में हिमालयन कॉन्क्लेव शुरू
Next: देहरादून में बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई, कई संपत्तियां सील

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.