Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दोस्त ने हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गेहूं के खेत में फेंका
  • ऊधम सिंह नगर

दोस्त ने हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गेहूं के खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 27/02/2023
fight quarrel

रुद्रपुर। मामूली कहासुनी के चलते दोस्त ने ही डोरीलाल की हत्या कर दी थी। पुलिस के भय से उसने शव को बोरे में बंद कर गेहूं के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को डोरीलाल (40 वर्ष) पुत्र उमराव लाल निवासी ग्राम बहादुरपुर बहेड़ी बरेली का शव वार्ड 7 में गेहूं के खेत में बंद बोरे में पड़ा मिला था। डोलीलाल अपने दोस्त साबिर पुत्र मो. अजीज निवासी वार्ड 7 के साथ रहता था। घटना के बाद से साबिर अपने घर को ताला लगाकर फरार था। डोरीलाल की पत्नी सावित्री देवी ने पुलिस को तहरीर देकर पति की हत्या का आरोप साबिर पर लगाया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी साबिर को खुरपिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। साबिर की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक सूजा, जूट की सुतली, प्लास्टिक की पन्नी बरामद की। सोमवार को कोतवाली परिसर में घटना में खुलासा करते हुए सीओ सितारगंज ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि डोरीलाल और साबिर गहरे दोस्त थे। डोरीलाल वार्ड 7 स्थित साबिर के घर में ही रहता था। दोनों शराब के आदी थे और परिवार से अलग अकेले रहते थे। बीते बुधवार की रात शराब के अधिक नशे में साबिर और डोरीलाल के बीच मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद साबिर ने डोरीलाल को थप्पड़ मार दिया। डोरीलाल बेहोश होकर गिर गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 35 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
Next: नहर किनारे जेसीबी से खुदाई पर भड़के किसान, तहसीलदार से की शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.