Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून विवि में भूगर्भ और जलवायु परिवर्तन पर होगा मंथन
  • देहरादून

दून विवि में भूगर्भ और जलवायु परिवर्तन पर होगा मंथन

RNS INDIA NEWS 07/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून विश्वविद्यालय में हिमालय ऋषि डॉक्टर नित्यानंद की जन्म जयंती के अवसर पर नौ फरवरी को हिमालय एवं उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने बताया कि विवि के डॉ. नित्यानंद सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। उद्घाटन सत्र में डॉक्टर नित्यानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े विशेषज्ञ और शिक्षाविद् उनके दर्शन तथा हिमालय और उत्तराखंड को लेकर उनके दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा करेंगे। कुलपति ने बताया कि उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. दिनेश, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य डॉ. कमलेश कुमार, उत्तरांचल उत्थान परिषद के संरक्षक प्रेम बड़ाकोटी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं विधायक विनोद चमोली भी मौजूद रहेंगे।संगोष्ठी में भूगोल, भूगर्भ, हिमालय, जलवायु, पर्यावरण, अर्थिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, कृषि एवं जल संसाधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा दो दिनों तक मंथन किया जाएगा। उद्घाटन सत्र के दौरान हिमालय संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली दो विभूतियों को मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पूर्व में जल स्रोत संरक्षण के लिए कार्य करने वाले सच्चिदानंद भारती एवं वृक्षारोपण को संस्कारों से जोड़ने वाले मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह को प्रदान किया जा चुका है। प्रो. डंगवाल ने बताया कि उद्घाटन सत्र के पश्चात परिचर्चा सत्र में डॉक्टर नित्यानंद की दृष्टि में हिमालय, जीवन पद्धति, कला, संस्कृति, कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे विषयों पर डॉ. सुभाष कुलश्रेष्ठ, डॉ. विष्णु प्रसाद सेमवाल, डॉ. जनार्दन एवं डॉ. शिवेन कश्यप अपने विचार रखेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर आर.पी. ममंगाई करेंगे तथा सह-अध्यक्ष प्रो. एस.एस. सुथार होंगे। परिचर्चा का संचालन सुप्रसिद्ध भूगर्भ वैज्ञानिक यशपाल सुन्दरियाल करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीआईडी को सिखाया एआई से करें अपराध का खुलासा
Next: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.