Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में नौकरी कर रहे हिमाचल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • देहरादून

दून में नौकरी कर रहे हिमाचल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 02/01/2022
rns featured image new

देहरादून।  देहरादून में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वाला युवक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वो देहरादून में किराये के कमरे पर रह रहा था। युवक का शव उसके कमरे से मिला है। लाश के पास से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं। मकान मालिक का कहना है कि युवक को शराब की लत थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार अविनाश कपूर (29) पुत्र त्रिलोक चंद निवासी ग्राम जागर पालमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश देहरादून के जाखन स्थित विवेक विहार में किराये के कमरे में रहता था। अविनाश जूडियो कॉम्पलेक्स जाखन में मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था। बीते दिन अविनाश की मकान मालकिन जरीना पत्नी यूसुफ ने पुलिस को सूचना दी कि उनका किरायेदार कमरे में बेसुध हालत में पड़ा है।

कई बार उठाने पर भी वह नहीं उठा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे में शराब की बोतलें रखीं थीं। वहीं अविनाश चारपाई के ऊपर उल्टा लेटा था। इसके बाद पुलिस ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। 108 मौके पर पहुंची तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि युवक के बारे में उसके ऑफिस से जानकारी जुटाई गई थी। दफ्तरवालों के अनुसार वो पिछले दो दिनों से काम पर नहीं आ रहा था। युवक को नशे की लत थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल युवक की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। मामले की जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दवा और उपकरणों की ऑनलाइन बिक्री पर लगे रोक
Next: एमडीडीए के नाम पर वसूली करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.