Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून के मुख्य डाकघर में खुला प्लास्टिक बैंक
  • देहरादून

दून के मुख्य डाकघर में खुला प्लास्टिक बैंक

RNS INDIA NEWS 29/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। एसडीसी फाउंडेशन ने घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर (जीपीओ) परिसर में भी प्लास्टिक बैंक की स्थापना कर दी है। इस प्लास्टिक बैंक में पोस्ट ऑफिस के साथ ही इस परिसर में कार्यरत डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों का प्लास्टिक कचरा भी कलेक्ट किया जाएगा। प्रवर डाकपाल टिकम्बर सिंह गुसाईं ने कहा कि एसडीसी फाउंडेशन की ओर से शुरू किया गया प्लास्टिक बैंक प्रोजेक्ट पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिगत एक सराहनीय प्रयास है। पोस्ट ऑफिस के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उक्त प्रोजेक्ट से जुड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फाउंडेशन के दिनेश सेमवाल ने कहा कि अभी तक दून में 135 प्लास्टिक बैंक स्थापित हो चुके हैं। अब मुख्य पोस्ट ऑफिस में प्लास्टिक बैंक की स्थापना एक नई पहल है। पोस्ट ऑफिस के विभिन्न विभागों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे के अलावा इस प्लास्टिक बैंक में इस परिसर में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों का प्लास्टिक कचरा भी कलेक्ट किया जाएगा। प्रवीन उप्रेती ने कहा कि एडीसी फाउंडेशन की प्लास्टिक बैंक योजना सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के बाद अब घरों तक भी पहुंच बना रही है। उन्होंने कहा कि यदि घरों से ही प्लास्टिक कचरे को कलेक्ट कर रीसाइकिल करने के लिए भेज दिया जाए तो इससे एक तरफ जहां प्लास्टिक कचरा इधर-उधर नहीं बिखरेगा, वहीं दूसरी तरफ देहरादून नगर निगम के लिए भी कचरा उठाना आसान हो जाएगा। इस मौके पर प्रवर डाकपाल टिकम्बर सिंह गुसाईं, सहायक डाकपाल राजेन्द्र प्रसाद उनियाल, अभिषेक भट्ट, सुभाष और बिट्टू आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल नंबर देने से मना करने पर युवती से मारपीट
Next: श्रमिक की मौत के मामले में डंपर चालक के खिलाफ केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.