Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल के सामने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

दून अस्पताल के सामने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया है। इसके साथ ही फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।
बता दे कि बीती 19 अक्टूबर को सुबह करीब 3:30 बजे कोतवाली नगर पुलिस को एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि दून अस्पताल के सामने फायरिंग की घटना हुई है। सूचना मिलते ही तत्काल कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उत्तरकाशी के पुरोला निवासी दीशांत राणा को गोली लगी थी। जिसे घायल अवस्था में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहीं, घायल दीशांत के साथी आयुष्मान कौशिक निवासी रायपुर (देहरादून) से पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें आयुष्मान ने पुलिस को बताया कि कैनाल रोड स्थित एक कैंटीन में उनका विवाद कव्यांश धामा, रोहन आर्य और विशाल तोमर से हो गया था। विवाद होने और इसी रंजिश के चलते उस पर गोली चलाई गई।
आयुष्मान ने बताया कि कव्यांश धामा के पक्ष से दो अन्य अज्ञात व्यक्ति ने दून अस्पताल के बाहर पहुंचकर उनके साथी दीशांत राणा को गोली मारी, फिर मौके से फरार हो गए। वहीं, घायल दीशांत के भाई शिवम सिंह राणा निवासी राजावाला, सेलाकुई (देहरादून) की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
वहीं, नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मौके का निरीक्षण किया। साथ ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
इसी कड़ी में लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश के दौरान घटना में शामिल 2 आरोपी रोहन आर्य और विशाल तोमर को पुलिस की टीम ने फायरिंग की घटना व षड्यंत्र रचने की भूमिका में शामिल पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
अन्य आरोपियों की तलाश के लिए 4 टीमें दे रही दबिश: कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया। साथ ही फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए 4 टीम देहरादून समेत अन्य जिलों में लगातार दबिश दे रही है। ताकि, आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क पर रोककर युवती से अभद्रता, हत्या की दी धमकी
Next: राशिफल 22 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.